Skip to main content

श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया,मंसूरी समाज ने 55 मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान, शिक्षा को बताया समाज की प्रगति का आधार,शानदार चतुर्थ वर्ष — 151 शिवलिंगों का महारुद्राभिषेक इस वर्ष नए भव्य स्वरूप में होगा आयोजित,रत्नपुरी शामियाना महोत्सव के तहत जिला सम्मेलन एवं प्रादेशिक मीटिंग का आयोजन,पर्यावरण संरक्षण प्राण संरक्षण के समतुल्य – कैलाश व्यास,अपने नेतृत्व पर पूरा भरोसा रखें भाजपा कार्यकर्ता – जयपाल सिंह चावड़ा,लायंस क्लब रतलाम क्लासिक की नई कार्यकारिणी गठित,अभावग्रस्त चेहरों पर मुस्कान लाने का संकल्प – डॉ. प्रदीप जैन,इंडस्ट्री विशेषज्ञों से समृद्ध इंडक्शन प्रोग्राम के साथ नरसी मुंजी इंदौर ने MBA Batch 2026–2028 का स्वागत किया,संगठनात्मक कार्यो को लेकर भाजपा पं.दीनदयाल मंडल और सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

अभावग्रस्त चेहरों पर मुस्कान लाने का संकल्प – डॉ. प्रदीप जैन

रतलाम। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल का पारिवारिक मिलन समारोह सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल का पारिवारिक मिलन समारोह सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन ने कहा कि भगवान महावीर के "जियो और जीने दो" के संदेश के अनुरूप हमें "सबको प्यार, सबकी सेवा" का संकल्प लेना चाहिए और अभावग्रस्त चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा का कोई भी अवसर व्यर्थ न जाने दें और निस्वार्थ भाव से पीड़ित मानवता की सेवा करें।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ ने बताया कि आगामी 12 जुलाई को पुलिस स्टाफ एवं उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें निशुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर आदि जांचें होंगी।

प्रशांत छाजेड़ एवं विशाल वर्मा ने शिव नगर व अन्य शासकीय विद्यालयों में किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी और बताया कि शीघ्र ही नि:शुल्क लेखन सामग्री का वितरण तथा प्रतिभावान छात्रों को दी पेडियन स्कूल में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

हर्षा पारस जैन ने जल मंदिर एवं महिलाओं के लिए संचालित योग केंद्र की जानकारी दी।
अशोक खाबिया, संजय जैन एवं आशीष छाजेड़ ने विभिन्न स्थलों पर समय-समय पर की जाने वाली भोजन सेवा का विवरण दिया।
संगीता जैन ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी और अंत में सुरेंद्र जैन ने आभार व्यक्त किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 6 जुलाई। श्री राम मंदिर हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज ट्रस्ट बोर्ड द्वारा त्रिपोलिया गेट स्थित श्री राम मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। तेलियान मंसूरी समाज द्वारा रविवार को नाहरपुरा स्थित महात्मा गांधी उर्दू स्कूल में वर्ष 2025-26 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 55 मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना रहा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम सनातन संस्कृति, धर्म एवं सेवा के लिए समर्पित ईशानवी "अनुगच्छतु प्रवाह" द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष शानदार चतुर्थ वर्ष में प्रवेश करते हुए 151 शिवलिंगों के महारुद्राभिषेक का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम टेंट हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) द्वारा रत्नपुरी शामियाना महोत्सव के अंतर्गत जिला सम्मेलन एवं प्रादेशिक मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व उप संचालक अभियोजन कैलाश व्यास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक, सामाजिक और संवैधानिक दायित्व है। प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन की रक्षा का आधार है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी ने पितृपुरुष डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर संस्मरण पक्ष के तहत रंगोली सभागार में विशाल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लायंस क्लब रतलाम क्लासिक की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें वरिष्ठ लायन सदस्य जगदीश सोनी को अध्यक्ष, मनीष टॉक को सचिव तथा बी.के. जोशी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कुल 21 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल का पारिवारिक मिलन समारोह सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर, 30 जून 2026: एसवीकेएम के नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (NMIMS), इंदौर ने अपने इंडक्शन एंड फाउंडेशन प्रोग्राम के माध्यम से MBA Batch 2026–2028 का स्वागत किया। इसके साथ विद्यार्थियों की दो वर्षीय शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत हुई, जिसका केंद्र नवाचार, इंडस्ट्री इंटीग्रेशन, रिस्पॉन्सिबल लीडरशिप और टेक्नोलॉजी-सक्षम शिक्षण है। .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पार्टी कार्यालय मे पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल एवं सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। इनमें पार्टी के निर्देशानुसार डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाने का संकल्प लिया गया। .