Skip to main content

श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया,मंसूरी समाज ने 55 मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान, शिक्षा को बताया समाज की प्रगति का आधार,शानदार चतुर्थ वर्ष — 151 शिवलिंगों का महारुद्राभिषेक इस वर्ष नए भव्य स्वरूप में होगा आयोजित,रत्नपुरी शामियाना महोत्सव के तहत जिला सम्मेलन एवं प्रादेशिक मीटिंग का आयोजन,पर्यावरण संरक्षण प्राण संरक्षण के समतुल्य – कैलाश व्यास,अपने नेतृत्व पर पूरा भरोसा रखें भाजपा कार्यकर्ता – जयपाल सिंह चावड़ा,लायंस क्लब रतलाम क्लासिक की नई कार्यकारिणी गठित,अभावग्रस्त चेहरों पर मुस्कान लाने का संकल्प – डॉ. प्रदीप जैन,इंडस्ट्री विशेषज्ञों से समृद्ध इंडक्शन प्रोग्राम के साथ नरसी मुंजी इंदौर ने MBA Batch 2026–2028 का स्वागत किया,संगठनात्मक कार्यो को लेकर भाजपा पं.दीनदयाल मंडल और सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

पर्यावरण संरक्षण प्राण संरक्षण के समतुल्य – कैलाश व्यास

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व उप संचालक अभियोजन कैलाश व्यास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक, सामाजिक और संवैधानिक दायित्व है। प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन की रक्षा का आधार है।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व उप संचालक अभियोजन कैलाश व्यास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक, सामाजिक और संवैधानिक दायित्व है। प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन की रक्षा का आधार है। यदि प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया, तो मानव सभ्यता अपने विनाश के कगार पर पहुँच जाएगी।

वे स्थानीय डॉ. के.एन.के. विधि महाविद्यालय में आयोजित पर्यावरण सजगता एवं संरक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुराधा तिवारी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पर्यावरण जागरूकता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।अपने उद्बोधन में व्यास ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों और सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त वातावरण में जीवन जीना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही संभव है।

उन्होंने 1730 में राजस्थान के खेजड़ली गाँव की प्रेरणादायी घटना का उल्लेख किया, जहाँ अमृतादेवी विश्नोई और उनकी तीन पुत्रियों ने वृक्षों की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर किए। उनकी शहादत से प्रेरित होकर 84 गाँवों के 363 लोगों ने वृक्षों से चिपककर बलिदान दिया। व्यास ने इसे विश्व इतिहास में पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक बलिदान का अद्वितीय उदाहरण बताया।व्यास ने रतलाम के वरिष्ठ अधिवक्ता वरदीचंद पोरवाल द्वारा दायर जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को मानवाधिकार की श्रेणी में माना है और स्थानीय निकायों को नागरिकों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण की रक्षा का प्राथमिक दायित्व सौंपा है।

उन्होंने यूरोप में हाल ही में आई भीषण हीट वेव और उससे हुए आर्थिक नुकसान व हजारों मौतों का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि आने वाले वर्षों में जल संकट और तापमान वृद्धि जैसी चुनौतियाँ गंभीर रूप ले सकती हैं।अंत में उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों से वर्षा ऋतु में कम से कम पाँच-पाँच वृक्ष लगाने और उन्हें परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र शर्मा, हरेंद्र प्रताप सिंह, श्रीमती अर्चना धाकड़, श्रीमती कोमल सिंह, श्रीमती रंजू शर्मा, अरविंद गोडाम, भूपेंद्र रामटेकेकर, प्रदीप पाठक, श्रीमती ऋतुबाला व्यास, श्रीमती सपना जैन सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। संचालन श्रीमती अर्चना धाकड़ ने किया और आभार हरेंद्र सिंह राठौड़ ने व्यक्त किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 6 जुलाई। श्री राम मंदिर हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज ट्रस्ट बोर्ड द्वारा त्रिपोलिया गेट स्थित श्री राम मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। तेलियान मंसूरी समाज द्वारा रविवार को नाहरपुरा स्थित महात्मा गांधी उर्दू स्कूल में वर्ष 2025-26 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 55 मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना रहा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम सनातन संस्कृति, धर्म एवं सेवा के लिए समर्पित ईशानवी "अनुगच्छतु प्रवाह" द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष शानदार चतुर्थ वर्ष में प्रवेश करते हुए 151 शिवलिंगों के महारुद्राभिषेक का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम टेंट हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) द्वारा रत्नपुरी शामियाना महोत्सव के अंतर्गत जिला सम्मेलन एवं प्रादेशिक मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व उप संचालक अभियोजन कैलाश व्यास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक, सामाजिक और संवैधानिक दायित्व है। प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन की रक्षा का आधार है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी ने पितृपुरुष डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर संस्मरण पक्ष के तहत रंगोली सभागार में विशाल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लायंस क्लब रतलाम क्लासिक की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें वरिष्ठ लायन सदस्य जगदीश सोनी को अध्यक्ष, मनीष टॉक को सचिव तथा बी.के. जोशी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कुल 21 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल का पारिवारिक मिलन समारोह सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर, 30 जून 2026: एसवीकेएम के नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (NMIMS), इंदौर ने अपने इंडक्शन एंड फाउंडेशन प्रोग्राम के माध्यम से MBA Batch 2026–2028 का स्वागत किया। इसके साथ विद्यार्थियों की दो वर्षीय शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत हुई, जिसका केंद्र नवाचार, इंडस्ट्री इंटीग्रेशन, रिस्पॉन्सिबल लीडरशिप और टेक्नोलॉजी-सक्षम शिक्षण है। .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पार्टी कार्यालय मे पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल एवं सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। इनमें पार्टी के निर्देशानुसार डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाने का संकल्प लिया गया। .

श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया,मंसूरी समाज ने 55 मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान, शिक्षा को बताया समाज की प्रगति का आधार,शानदार चतुर्थ वर्ष — 151 शिवलिंगों का महारुद्राभिषेक इस वर्ष नए भव्य स्वरूप में होगा आयोजित,रत्नपुरी शामियाना महोत्सव के तहत जिला सम्मेलन एवं प्रादेशिक मीटिंग का आयोजन,पर्यावरण संरक्षण प्राण संरक्षण के समतुल्य – कैलाश व्यास,अपने नेतृत्व पर पूरा भरोसा रखें भाजपा कार्यकर्ता – जयपाल सिंह चावड़ा,लायंस क्लब रतलाम क्लासिक की नई कार्यकारिणी गठित,अभावग्रस्त चेहरों पर मुस्कान लाने का संकल्प – डॉ. प्रदीप जैन,इंडस्ट्री विशेषज्ञों से समृद्ध इंडक्शन प्रोग्राम के साथ नरसी मुंजी इंदौर ने MBA Batch 2026–2028 का स्वागत किया,संगठनात्मक कार्यो को लेकर भाजपा पं.दीनदयाल मंडल और सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न