स्कूल बसों की फिटनेस और सुरक्षा उपकरणों की जांच, नियम उल्लंघन पर जुर्माना वसूला गया
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लोरे और उनकी टीम ने जिले के विभिन्न स्कूलों में संचालित बसों की औचक जांच की।जांच के मुख्य बिंदु
बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा और पी.यू.सी. की स्थिति
आपातकालीन खिड़की व दरवाजे, व्ही.एल.टी.डी., प्राथमिक उपचार पेटी
अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म सिस्टम और पैनिक बटन
स्पीड गवर्नर और एस.एल.डी. डिवाइस की कार्यप्रणालीनियम उल्लंघन पर कार्रवाई
1 वाहन का परमिट अवैध पाया गया, जिस पर ₹5000 का जुर्माना लगाया गया।
3 वाहनों का पी.यू.सी. वैध नहीं होने पर ₹15000 का जुर्माना वसूला गया।
कुल 4 वाहनों से ₹20000 की राशि वसूली गई।
एक स्कूल वाहन का फर्श व छत खराब होने, केबिन और आपातकालीन खिड़की-दरवाजे नियमानुसार न होने पर स्कूल संचालक को वाहन दुरुस्त कर निरीक्षण हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा प्रशिक्षण
जांच के दौरान बस चालकों और अटेंडरों को आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की तकनीक समझाई गई।


















