Skip to main content

सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान ने नवजात शिशु के हाल-चाल जाने।

सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान ने नवजात शिशु के हाल-चाल जाने। सिविल सर्जन डॉक्टर ए पी सिंह ने बताया कि दिनांक 04 जुलाई को लगभग 06 बजे एक नवजात शिशु (कन्या) जो कि जी.आर.पी. एवं आर.पी.एफ. पुलिस स्टाफ को रेल्वे स्टेशन के फ्लेट फॉर्म नंबर 01 भिण्ड एक्सप्रेस ट्रेन के स्लिपर कोच क्रमांक एस-02 से अकेली मिली थी ,
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम 5 जुलाई /सिविल सर्जन डॉक्टर ए पी सिंह ने बताया कि दिनांक 04 जुलाई को लगभग 06 बजे एक नवजात शिशु (कन्या) जो कि जी.आर.पी. एवं आर.पी.एफ. पुलिस स्टाफ को रेल्वे स्टेशन के फ्लेट फॉर्म नंबर 01 भिण्ड एक्सप्रेस ट्रेन के स्लिपर कोच क्रमांक एस-02 से अकेली मिली थी , उसको लेकर ए.एस. आई. श्री नोशाद खान एवं उनकी टीम प्रधान आरक्षक श्री मोहम्मद रईश शेख, आरक्षक सुश्री राधिका पोपड़िया एवं जी.आर.पी. से सुश्री पूजा जाटिया एस. एन. सी.यू. एम. सी.एच. इकाई जिला चिकित्सालय रतलाम में आये , उनके साथ रोगी कल्याण समिति के सदस्य एवं रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष समाजसेवी श्री गोविंद काकानी भी उपस्थित थे , श्री गोविंद काकानी द्वारा तत्काल उक्त संबंध में सिविल सर्जन डॉ. ए. पी. सिंह से चर्चा की गई । सिविल सर्जन द्वारा उक्त नवजात शिशु को तत्काल एस. एन. सी. यू. में भर्ती करवाया जिसका आई.पी.यू. प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक आर्य द्वारा परीक्षण किया गया। नवजात का वजन 2.750 किलो ग्राम एवं उम्र लगभग 06 से 07 दिन पाई गई, नवजात को भर्ती कर आवश्यक उपचार शुरू किया गया । उक्त नवजात शिशु की जानकारी प्राप्त होने पर आज दिनांक 05 जुलाई को माननीय सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान , जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप जी उपाध्याय, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, कार्यकर्ता श्री संजय टांक, रतलाम विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री गोविंद जी काकानी, सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह, द्वारा माननीय सांसद को नवजात शिशु एवं अस्पताल के बारे में जानकारी दी । सांसद श्रीमती अनीता सिंह चौहान ने नवजात को दुलारा और उसके स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था एवं अन्य चिकित्सा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संतोषजनक बताया । उन्होंने लोगों से इस प्रकार नवजात को लावारिस छोड़ने पर दुःख व्यक्त करते हुए इस प्रकार के कृत्य नहीं करने की बात कही। उस दौरान आई. पी.यू. प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक आर्य, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. सोफिया सिंगारे , डॉ. मीना वर्मा अस्पताल प्रबंधक डॉ शिवम श्रीवास्तव, एवं अस्पताल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।।

ख़बरें अभी अभी

रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
test2 .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान ने नवजात शिशु के हाल-चाल जाने। सिविल सर्जन डॉक्टर ए पी सिंह ने बताया कि दिनांक 04 जुलाई को लगभग 06 बजे एक नवजात शिशु (कन्या) जो कि जी.आर.पी. एवं आर.पी.एफ. पुलिस स्टाफ को रेल्वे स्टेशन के फ्लेट फॉर्म नंबर 01 भिण्ड एक्सप्रेस ट्रेन के स्लिपर कोच क्रमांक एस-02 से अकेली मिली थी , .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लायंस समर्पण क्लब द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे एवं डॉक्टर्स डे के अवसर पर सम्मान समारोह, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
kotia .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 3 जुलाई/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडीवा ने बताया कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य सही समय पर गर्भावस्था तथा दो बच्चों के मध्य सही समय के अंतर को स्वैच्छिक साधनों के उपयोग से बढ़ावा देना है , जिससे मातृ स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार किया जा सके। .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 03 जुलाई/उपस्वास्थ्य केन्द्र भामट ग्राम महुडीपाड़ा पर ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग की गई। गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था संबंधी जांच स्वास्थ्य देखभाल एवं परीक्षण किया गया तथा जीरो से 5 वर्ष आयु समूह के बच्चों का टीकाकरण किया गया। .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 3 जुलाई/ जन जागरण सहकारी सप्ताह के पांचवें दिवस पैक्स निपानियालीला परिसर में जिला सहकारी संघ एवं गणेश बीज उत्पादक सहकारी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जैविक एवं प्राकृतिक खेती विषय पर सहकारी संगोष्ठी आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 05 जुलाई। सनातन धर्म महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रजनी व्यास ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बागड़ो का वास स्थित श्री अगर जी के मंदिर में प्राचीन एवं चमत्कारी श्री चौमुखा महादेव का अभिषेक कर उत्सव मनाया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित, रतलाम में सात माह से निरंतर प्रत्येक रविवार आयोजित श्रीराम अमृत प्रवचन का रविवार को विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर श्री श्री दण्डी स्वामी आत्मानंद जी महाराज ने कथा का वाचन कर धर्म, शक्ति और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सुनें सुनाएं आयोजन अपनी निरंतरता के चार वर्ष पूर्ण करने की तरफ अग्रसर है। इन बीते वर्षों के दौरान सुनें सुनाएं आयोजन के माध्यम से शहर की रचनात्मकता में वृद्धि हुई। .