Skip to main content

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया एसपी अमित कुमार का सम्मान,मूणत पब्लिक स्कूल में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित,कलेक्टर मिशा सिंह ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया,महापौर प्रहलाद पटेल ने किया वृहद पौधारोपण, नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की अपील,चलती ट्रेन में प्रसूता महिला को मिला समय पर सहयोग,संगठनात्मक कार्यों को निष्ठा से सफल बनाएँ : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय का रतलाम मंडल प्रवास,रतलाम जिले के सर्वांगीण विकास हेतु सांसद अनिता नागरसिंह चौहान की पहल,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से रेडक्रॉस सोसायटी की सौजन्य भेंट,आरटीएम न्यूज टुडे ने बनाया पाँच लाख से अधिक पाठकों का परिवार

रतलाम जिले के सर्वांगीण विकास हेतु सांसद अनिता नागरसिंह चौहान की पहल

कलेक्टर को एक साथ भेजे 9 पत्र, सड़क, सिंचाई, खेल, बैंक, डाकघर और बीज वितरण जैसे जनहितकारी मुद्दे उठाए
 |  न्यूज़ डेस्क

आलीराजपुर/रतलाम। रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान ने जिले के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से कलेक्टर रतलाम को एक साथ नौ महत्वपूर्ण पत्र प्रेषित किए हैं। इन पत्रों में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की पुरानी समस्याओं के समाधान, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा किसानों, युवाओं और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने की मांग की गई है।सांसद ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, किसानों, युवाओं और सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार जनहित से जुड़े विषय उनके संज्ञान में लाए जा रहे हैं। इन्हीं मांगों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जिला प्रशासन से संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।तालाब जीर्णोद्धार एवं गहरीकरण: सेलाना तहसील के ग्राम नयाखेड़ा स्थित तालाब की मरम्मत और गहरीकरण की मांग, जिससे जल संरक्षण और सिंचाई क्षमता बढ़ेगी।

खेल सुविधाओं का विस्तार: रावटी एवं सरवन क्षेत्र में खेल मैदान और स्टेडियम निर्माण की मांग, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर मिल सके।

किसानों को बीज उपलब्धता: खरीफ सीजन को देखते हुए सोयाबीन बीज की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह।

डाकघर एवं सर्किट हाउस: नामली में डाकघर का नया भवन और सर्किट हाउस निर्माण का प्रस्ताव, साथ ही धामनोद में बंद डाकघर को पुनः शुरू करने की मांग।सड़क एवं पुल निर्माण: 15 डामरीकृत सड़कों और गंगावता नदी पर पुल निर्माण की मांग, जिससे आवागमन और कृषि परिवहन सुगम होगा।

बैंकिंग सुविधाएं: धामनोद में राष्ट्रीयकृत बैंक की नई शाखा खोलने का आग्रह, ताकि स्थानीय नागरिकों को वित्तीय सेवाएं आसानी से मिल सकें।

सांसद चौहान ने कहा कि ये सभी मांगें सीधे तौर पर आम जनता, किसानों और युवाओं के जीवन से जुड़ी हैं। इन पर शीघ्र कार्रवाई होने से जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और विकास को नई गति मिलेगी।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल ने किया वृहद पौधारोपण, नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की अपील .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संगठनात्मक कार्यों को निष्ठा से सफल बनाएँ : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर को एक साथ भेजे 9 पत्र, सड़क, सिंचाई, खेल, बैंक, डाकघर और बीज वितरण जैसे जनहितकारी मुद्दे उठाए .

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया एसपी अमित कुमार का सम्मान,मूणत पब्लिक स्कूल में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित,कलेक्टर मिशा सिंह ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया,महापौर प्रहलाद पटेल ने किया वृहद पौधारोपण, नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की अपील,चलती ट्रेन में प्रसूता महिला को मिला समय पर सहयोग,संगठनात्मक कार्यों को निष्ठा से सफल बनाएँ : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय का रतलाम मंडल प्रवास,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध