Skip to main content

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया एसपी अमित कुमार का सम्मान,मूणत पब्लिक स्कूल में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित,कलेक्टर मिशा सिंह ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया,महापौर प्रहलाद पटेल ने किया वृहद पौधारोपण, नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की अपील,चलती ट्रेन में प्रसूता महिला को मिला समय पर सहयोग,संगठनात्मक कार्यों को निष्ठा से सफल बनाएँ : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय का रतलाम मंडल प्रवास,रतलाम जिले के सर्वांगीण विकास हेतु सांसद अनिता नागरसिंह चौहान की पहल,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से रेडक्रॉस सोसायटी की सौजन्य भेंट,आरटीएम न्यूज टुडे ने बनाया पाँच लाख से अधिक पाठकों का परिवार

कलेक्टर मिशा सिंह ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया

कलेक्टर मिशा सिंह ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम, 03 जुलाई। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीआईटी रोड और मुख्यमंत्री संजीवनी केंद्र दीनदयाल नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी संख्या, गर्भवती महिलाओं की जांच, आयरन सुक्रोज की उपलब्धता, आभा आईडी निर्माण, दवाइयों की व्यवस्था, साफ-सफाई, टीकाकरण रजिस्टर और हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि टीआईटी रोड केंद्र पर नियमित चिकित्सक की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं का अनमोल पोर्टल पर पंजीयन, आभा आईडी निर्माण, दवाइयों का व्यवस्थित संधारण और चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैदानी कर्मचारियों की उपस्थिति सार्थक ऐप पर उनके संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों से ही दर्ज की जाए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडीवा, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. गौरव बोरीवाल सहित चिकित्सक, एलएचवी, एएनएम और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल ने किया वृहद पौधारोपण, नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की अपील .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संगठनात्मक कार्यों को निष्ठा से सफल बनाएँ : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर को एक साथ भेजे 9 पत्र, सड़क, सिंचाई, खेल, बैंक, डाकघर और बीज वितरण जैसे जनहितकारी मुद्दे उठाए .

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया एसपी अमित कुमार का सम्मान,मूणत पब्लिक स्कूल में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित,कलेक्टर मिशा सिंह ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया,महापौर प्रहलाद पटेल ने किया वृहद पौधारोपण, नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की अपील,चलती ट्रेन में प्रसूता महिला को मिला समय पर सहयोग,संगठनात्मक कार्यों को निष्ठा से सफल बनाएँ : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय का रतलाम मंडल प्रवास,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध