Skip to main content

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया एसपी अमित कुमार का सम्मान,मूणत पब्लिक स्कूल में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित,कलेक्टर मिशा सिंह ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया,महापौर प्रहलाद पटेल ने किया वृहद पौधारोपण, नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की अपील,चलती ट्रेन में प्रसूता महिला को मिला समय पर सहयोग,संगठनात्मक कार्यों को निष्ठा से सफल बनाएँ : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय का रतलाम मंडल प्रवास,रतलाम जिले के सर्वांगीण विकास हेतु सांसद अनिता नागरसिंह चौहान की पहल,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से रेडक्रॉस सोसायटी की सौजन्य भेंट,आरटीएम न्यूज टुडे ने बनाया पाँच लाख से अधिक पाठकों का परिवार

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय का रतलाम मंडल प्रवास

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय का रतलाम मंडल प्रवास
 |  न्यूज़ डेस्क

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने अपने प्रवास के दूसरे दिन रतलाम मंडल में चल रही विभिन्न रेल परियोजनाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, संरक्षा और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।महाप्रबंधक ने डॉ. अम्बेडकर नगर–ओंकारेश्वर रेलखंड पर गेज परिवर्तन कार्य का निरीक्षण किया और ओंकारेश्वर रोड स्टेशन पर निर्मित नए स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, विद्युतीकरण एवं सिग्नलिंग प्रणाली का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने नर्मदा नदी पर निर्माणाधीन रेल पुल का निरीक्षण किया।

इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सुरंग का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर और धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा उपस्थित रहीं। सुरंग के लगभग 1,200 मीटर हिस्से में रेल लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य तेजी से प्रगति पर है।इंदौर रेलवे स्टेशन पर उन्होंने सांसद श्री शंकर लालवानी के साथ स्टेशन पुनर्विकास परियोजना और यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की।

मीडिया से बातचीत में महाप्रबंधक ने कहा कि पश्चिम रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और विकास परियोजनाओं को समयसीमा में पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इंदौर एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रस्तावित रेल विकास योजनाओं की भी जानकारी साझा की।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल ने किया वृहद पौधारोपण, नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की अपील .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संगठनात्मक कार्यों को निष्ठा से सफल बनाएँ : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर को एक साथ भेजे 9 पत्र, सड़क, सिंचाई, खेल, बैंक, डाकघर और बीज वितरण जैसे जनहितकारी मुद्दे उठाए .

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया एसपी अमित कुमार का सम्मान,मूणत पब्लिक स्कूल में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित,कलेक्टर मिशा सिंह ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया,महापौर प्रहलाद पटेल ने किया वृहद पौधारोपण, नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की अपील,चलती ट्रेन में प्रसूता महिला को मिला समय पर सहयोग,संगठनात्मक कार्यों को निष्ठा से सफल बनाएँ : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय का रतलाम मंडल प्रवास,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध