Skip to main content

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया एसपी अमित कुमार का सम्मान,मूणत पब्लिक स्कूल में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित,कलेक्टर मिशा सिंह ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया,महापौर प्रहलाद पटेल ने किया वृहद पौधारोपण, नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की अपील,चलती ट्रेन में प्रसूता महिला को मिला समय पर सहयोग,संगठनात्मक कार्यों को निष्ठा से सफल बनाएँ : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय का रतलाम मंडल प्रवास,रतलाम जिले के सर्वांगीण विकास हेतु सांसद अनिता नागरसिंह चौहान की पहल,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से रेडक्रॉस सोसायटी की सौजन्य भेंट,आरटीएम न्यूज टुडे ने बनाया पाँच लाख से अधिक पाठकों का परिवार

मूणत पब्लिक स्कूल में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित

मूणत पब्लिक स्कूल में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, रतलाम ने मूणत पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक तकनीकों का ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।

प्रशिक्षण मेडिकल कॉलेज के डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे, डॉ. कृष्णकांत पाटीदार और उनकी टीम द्वारा दिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को हृदयाघात या अन्य आपात स्थितियों में सीपीआर देने की सही विधि का प्रदर्शन कर प्रशिक्षण कराया।कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल संचालक विनोद मूणत के स्वागत उद्बोधन से हुई। इसके बाद सुबाहु मूणत और शोभीत मूणत ने अतिथियों का स्वागत किया। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन प्रितेश गादिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सीपीआर जैसी जीवनरक्षक तकनीक का ज्ञान हर नागरिक के लिए आवश्यक है, क्योंकि समय पर दी गई सहायता किसी की जान बचा सकती है।लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष संजय लुनिया, संचालक एवं प्रवक्ता हेमंत मूणत, दिनेश बरमेचा सहित अन्य पदाधिकारी और विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

जानकारी रेडक्रॉस सोसायटी के संचालक एवं प्रवक्ता हेमंत मूणत द्वारा दी गई।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल ने किया वृहद पौधारोपण, नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की अपील .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संगठनात्मक कार्यों को निष्ठा से सफल बनाएँ : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर को एक साथ भेजे 9 पत्र, सड़क, सिंचाई, खेल, बैंक, डाकघर और बीज वितरण जैसे जनहितकारी मुद्दे उठाए .

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया एसपी अमित कुमार का सम्मान,मूणत पब्लिक स्कूल में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित,कलेक्टर मिशा सिंह ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया,महापौर प्रहलाद पटेल ने किया वृहद पौधारोपण, नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की अपील,चलती ट्रेन में प्रसूता महिला को मिला समय पर सहयोग,संगठनात्मक कार्यों को निष्ठा से सफल बनाएँ : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय का रतलाम मंडल प्रवास,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध