Skip to main content

जल संरक्षण बने जन आंदोलन, हर परिवार लगाए एक पौधा – सांसद अनीता नागर सिंह चौहान

जल संरक्षण बने जन आंदोलन, हर परिवार लगाए एक पौधा – सांसद अनीता नागर सिंह चौहान
 |  न्यूज़ डेस्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर 19 मार्च से शुरू हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान आज ईटावा माताजी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश पूजन से हुआ और मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में सांसद चौहान ने कहा कि जल केवल जीवन का आधार नहीं, बल्कि विकास और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा का भी माध्यम है। उन्होंने बताया कि अभियान के अभियान के तहत प्रदेशभर में लगभग 3.62 लाख जल संरक्षण कार्य किए गए हैं, जिन पर करीब 10,514 करोड़ रुपये की लागत आई है। इनमें खेत तालाबों का निर्माण, कुओं का रिचार्ज, अमृत सरोवर, चेक डेम, जलाशयों का जीर्णोद्धार, नालों की सफाई, वर्षा जल संचयन और जन-जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।सांसद ने श्रमदान से तालाबों और बावड़ियों की सफाई में योगदान देने वाले नागरिकों का अभिनंदन किया और कहा कि निर्मित जल संरचनाओं को अपनी संपत्ति मानकर उनका रखरखाव करना हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने आगामी मानसून में प्रधानमंत्री के आह्वान पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण की घोषणा की और कहा कि जल और वृक्ष एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए हर परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए।महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर निगम द्वारा अमृत सागर तालाब वेटलैंड परियोजना, हनुमान ताल सौंदर्यीकरण और वॉटर रिचार्जिंग कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से वर्षा जल संचयन और पौधारोपण की अपील की।

जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि 100 दिवसीय अभियान के दौरान रतलाम की सभी बावड़ियों की विशेष सफाई की गई। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने कहा कि पेड़ प्राकृतिक रिचार्ज सिस्टम हैं और जल संरक्षण तभी स्थायी होगा जब बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाए।

कार्यक्रम के अंत में जल संरक्षण में सराहनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
"इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर गायनीक विभाग के चिकित्सकों को विशेष सम्मान प्रदान किया।" .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जल संरक्षण बने जन आंदोलन, हर परिवार लगाए एक पौधा – सांसद अनीता नागर सिंह चौहान .