सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, एसपी श्री अमित कुमार, एडीएम श्री बृजेश रावत, निगम आयुक्त अनिल भाना, एसडीएम शहर तरुण जैन, ट्रैफिक डीएसपी आनंद सोनी, आरटीओ जगदीश बिल्लोरे, सीएमएचओ डॉ. किरण वाडिवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने नेशनल हाईवे, एमपीआरडीसी, पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाय की सड़कों पर ट्रैफिक सेफ्टी नियमों के पालन के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम राहत योजना और राहवीर योजना पर विस्तार से चर्चा की।पीएम राहत योजना के तहत दुर्घटना पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराकर 7 दिन तक ₹1.5 लाख तक का निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है।
राहवीर योजना में दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को ₹25,000 की सहायता राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी निजी अस्पतालों के चिकित्सक और स्टाफ को इन योजनाओं का प्रशिक्षण दिया जाए और नामित अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त किए जाएं। उन्होंने आरटीओ को बसों की चेकिंग, चालकों की आंखों का परीक्षण, स्पीडोमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने और नियम विरुद्ध संचालन पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसके अलावा उन्होंने कहा कि बसें केवल निर्धारित स्थानों पर ही रुकें, मेडिकल कॉलेज परिसर में निजी एंबुलेंस चालकों की अनावश्यक पार्किंग पर कार्रवाई हो, हाईवे किनारे अनधिकृत ढाबों की जांच की जाए, तथा शहरी क्षेत्र में मल्टीपल पार्किंग और लेबर मार्केट के लिए स्थान चिन्हित किए जाएं।
कलेक्टर ने संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय करने पर जोर दिया।
डॉक्टर्स डे पर आरोग्य प्रकोष्ठ द्वारा चिकित्सकों का सम्मान,सिविल सर्जन डॉ ए पी सिंह ने सबसे पहले रक्तदान कर आदर्श प्रस्तुत किया,डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब ने गायनीक विभाग के चिकित्सकों का सम्मान किया।,प्रभु श्री जगन्नाथ जी का पंचामृत पाद प्रक्षालन एवं छप्पन भोग आयोजन,रतलाम में होमगार्ड जवानों का सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ,रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक संपन्न,जनसुनवाई में 151 आवेदन पर हुई सुनवाई,जल संरक्षण बने जन आंदोलन, हर परिवार लगाए एक पौधा – सांसद अनीता नागर सिंह चौहान,रतलाम में डॉक्टर्स डे पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप,महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक
ख़बरें अभी अभी
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
डॉक्टर्स डे पर आरोग्य प्रकोष्ठ द्वारा चिकित्सकों का सम्मान
न्यूज़ डेस्क |
डॉक्टर्स डे पर आरोग्य प्रकोष्ठ द्वारा चिकित्सकों का सम्मान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
सिविल सर्जन डॉ ए पी सिंह ने सबसे पहले रक्तदान कर आदर्श प्रस्तुत किया
न्यूज़ डेस्क |
107 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब ने गायनीक विभाग के चिकित्सकों का सम्मान किया।
न्यूज़ डेस्क |
"इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर गायनीक विभाग के चिकित्सकों को विशेष सम्मान प्रदान किया।" .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
प्रभु श्री जगन्नाथ जी का पंचामृत पाद प्रक्षालन एवं छप्पन भोग आयोजन
न्यूज़ डेस्क |
प्रभु श्री जगन्नाथ जी का पंचामृत पाद प्रक्षालन एवं छप्पन भोग आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
रतलाम में होमगार्ड जवानों का सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
न्यूज़ डेस्क |
रतलाम में होमगार्ड जवानों का सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक संपन्न
न्यूज़ डेस्क |
रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक संपन्न .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
जनसुनवाई में 151 आवेदन पर हुई सुनवाई
न्यूज़ डेस्क |
जनसुनवाई में 151 आवेदन पर हुई सुनवाई .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
जल संरक्षण बने जन आंदोलन, हर परिवार लगाए एक पौधा – सांसद अनीता नागर सिंह चौहान
न्यूज़ डेस्क |
जल संरक्षण बने जन आंदोलन, हर परिवार लगाए एक पौधा – सांसद अनीता नागर सिंह चौहान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
रतलाम में डॉक्टर्स डे पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप
न्यूज़ डेस्क |
रतलाम में डॉक्टर्स डे पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक
न्यूज़ डेस्क |
महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक .



























