Skip to main content

जनसुनवाई में 151 आवेदन पर हुई सुनवाई

जनसुनवाई में 151 आवेदन पर हुई सुनवाई
 |  न्यूज़ डेस्क

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कुल 151 आवेदन प्राप्त हुए। एडीएम श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने आवेदकों की समस्याएँ सुनीं और मौके पर ही निराकरण योग्य आवेदनों का समाधान संबंधित विभागीय अधिकारियों से करवाया। शेष आवेदनों को निर्धारित समय सीमा में निपटाने के लिए विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए गए।

ग्राम देलवासा की नैना ने जाति प्रमाण पत्र में नाम सुधार हेतु आवेदन दिया, जिस पर कार्यवाही के लिए एसडीएम आलोट को निर्देशित किया गया।

ग्राम कोटङा के कमजी ने संबल योजना की सहायता राशि न मिलने की शिकायत की। इस पर सीईओ जनपद पंचायत सैलाना को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।ग्राम धामनोद के अनिल ने अपनी कृषि भूमि पर झुके हुए विद्युत पोल की समस्या बताई। इस पर एसई एमपीईबी को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया।

शिवगढ़ निवासी प्रभु ने शासकीय भूमि पर पट्टा प्राप्त करने हेतु आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार सैलाना को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुना गया और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
"इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर गायनीक विभाग के चिकित्सकों को विशेष सम्मान प्रदान किया।" .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जल संरक्षण बने जन आंदोलन, हर परिवार लगाए एक पौधा – सांसद अनीता नागर सिंह चौहान .