Skip to main content

रतलाम में डॉक्टर्स डे पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप

रतलाम में डॉक्टर्स डे पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप
 |  न्यूज़ डेस्क

स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की पुण्य स्मृति में डॉक्टर्स डे (1 जुलाई 2026) को रतलाम जिला अस्पताल के फीवर क्लिनिक में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया जाएगा। यह शिविर मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रतलाम और मध्यप्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के संयुक्त सहयोग से होगा।

सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह ने बताया कि रक्तदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य है और एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज को जीवनदान दे सकता है। शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे होगा और रक्तदान का क्रम दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह मुख्य अतिथि तथा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने शहरवासियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से बड़ी संख्या में शिविर में पहुँचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और प्रतिदिन अनेक मरीजों को इसकी आवश्यकता होती है। स्वैच्छिक रक्तदान न केवल जीवन बचाने का माध्यम है, बल्कि समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
"इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर गायनीक विभाग के चिकित्सकों को विशेष सम्मान प्रदान किया।" .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जल संरक्षण बने जन आंदोलन, हर परिवार लगाए एक पौधा – सांसद अनीता नागर सिंह चौहान .