Skip to main content

महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक

महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास एवं बैठक कार्यक्रम के अंतर्गत रतलाम शहर महिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित हुई।

बैठक का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय और सशक्त बनाना, जिला एवं ब्लॉक स्तर की गतिविधियों की समीक्षा करना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना तथा बूथ स्तर तक महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने की रणनीति बनाना रहा।इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती ममता वशिष्ठ मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ रतलाम प्रभारी प्रीति महेश्वरी और सह प्रभारी वर्षा सांखला भी मौजूद थीं। बैठक की शुरुआत शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर द्वारा स्वागत से हुई।

अपने संबोधन में ममता वशिष्ठ ने कहा कि महिलाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने वन-टू-वन चर्चा कर कार्यकर्ताओं की राय ली और मिस्ड कॉल अभियान को गति देने की अपील की।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष यासमीन सेनानी, आशा रावत, निलोफर खान, कविता महावर सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर को एक साथ भेजे 9 पत्र, सड़क, सिंचाई, खेल, बैंक, डाकघर और बीज वितरण जैसे जनहितकारी मुद्दे उठाए .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सेक्टर चिकित्सा अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग करें- कलेक्टर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री रामाश्रय पाण्डेय ने इंदौर स्टेशन सहित इंदौर–पातालपानी एवं पातालपानी–कालाकुंड खंड का किया निरीक्षण .