Skip to main content

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया एसपी अमित कुमार का सम्मान,मूणत पब्लिक स्कूल में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित,कलेक्टर मिशा सिंह ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया,महापौर प्रहलाद पटेल ने किया वृहद पौधारोपण, नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की अपील,चलती ट्रेन में प्रसूता महिला को मिला समय पर सहयोग,संगठनात्मक कार्यों को निष्ठा से सफल बनाएँ : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय का रतलाम मंडल प्रवास,रतलाम जिले के सर्वांगीण विकास हेतु सांसद अनिता नागरसिंह चौहान की पहल,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से रेडक्रॉस सोसायटी की सौजन्य भेंट,आरटीएम न्यूज टुडे ने बनाया पाँच लाख से अधिक पाठकों का परिवार

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से रेडक्रॉस सोसायटी की सौजन्य भेंट

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और जनहितकारी योजनाओं पर हुई सार्थक चर्चा
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। रतलाम रेडक्रॉस सोसायटी के संचालक मंडल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वडेरा से सौजन्य भेंट कर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनहितकारी योजनाओं में सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. ए. पी. सिंह भी उपस्थित रहे।

बैठक में सोनोग्राफी सेंटर और ब्लड बैंक की सेवाओं को सुदृढ़ करने, शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में रेडक्रॉस सोसायटी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयासों पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों अधिकारियों ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनकल्याण हेतु मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन प्रितेश गादिया, वाइस चेयरमैन सुशील मूणत, कोषाध्यक्ष लुनिया, संचालक हेमंत मूणत एवं दिनेश बरमेचा उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत डॉक्टर्स डे के अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वडेरा एवं सिविल सर्जन डॉ. ए. पी. सिंह का शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। इस दौरान चिकित्सकों के समाज एवं मानव सेवा में दिए जा रहे अमूल्य योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल ने किया वृहद पौधारोपण, नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की अपील .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संगठनात्मक कार्यों को निष्ठा से सफल बनाएँ : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर को एक साथ भेजे 9 पत्र, सड़क, सिंचाई, खेल, बैंक, डाकघर और बीज वितरण जैसे जनहितकारी मुद्दे उठाए .

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया एसपी अमित कुमार का सम्मान,मूणत पब्लिक स्कूल में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित,कलेक्टर मिशा सिंह ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया,महापौर प्रहलाद पटेल ने किया वृहद पौधारोपण, नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की अपील,चलती ट्रेन में प्रसूता महिला को मिला समय पर सहयोग,संगठनात्मक कार्यों को निष्ठा से सफल बनाएँ : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय का रतलाम मंडल प्रवास,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध