- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया एसपी अमित कुमार का सम्मान
रतलाम। सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार का पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन ने कहा कि एसपी अमित कुमार एवं उनकी टीम ने एआई और डिजिटल टूल्स का प्रभावी उपयोग कर कई अपराध मामलों में शीघ्रता से अपराधियों तक पहुँच बनाई और कार्यवाही की। इस उपलब्धि पर उन्हें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा सम्मानित किया गया है, जो अत्यंत सराहनीय है।कार्यक्रम में एसपी अमित कुमार ने महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल की स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की और पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों व उनके परिवारों के लिए वर्षा जनित रोगों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का आग्रह किया, जिसे संस्था ने सहर्ष स्वीकार किया।
इस दौरान रतलाम शहर की ट्रैफिक और पार्किंग समस्याओं पर भी चर्चा हुई। संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन, बी.के. महेश्वरी, प्रशांत छाजेड़, संजय जैन और विशाल वर्मा ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उपस्थित सीएसपी विवेक कुमार और ट्रैफिक डीएसपी आनंद सोनी ने इन सुझावों को शीघ्र लागू करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया।























