- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
महापौर प्रहलाद पटेल की पहल से नगर निगम को भूमि उपलब्ध
महापौर प्रहलाद पटेल की पहल रंग लाई है। ग्राम धामनोद, तहसील रतलाम में सर्वे नंबर 307/1/5 की 0.600 हेक्टेयर भूमि शेल्टर हाउस निर्माण हेतु नगर निगम रतलाम को पाँच वर्षों के लिए उपलब्ध कराई गई है।
इस अनुबंध पत्र का संपादन महापौर प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में अध्यक्ष वासुदेव गुरबानी और स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा किया गया। भूमि रतलाम जिला पीपुल फॉर एनिमल्स एसोसिएशन द्वारा बिना किसी किराए या प्रतिफल के नगर निगम को प्रदान की गई है।
उक्त भूमि पर पहले से ही ट्यूबवेल, सबमर्सिबल, बड़े पशुओं के लिए शेड, 10 कुत्तों हेतु डॉग कैनल, पाँच कमरे, शौचालय, स्नानघर, निर्माणाधीन पक्षी घर, तार फेंसिंग और लोहे का मुख्य द्वार मौजूद हैं। भविष्य में किसी पक्के निर्माण की आवश्यकता होने पर नगर निगम संस्था से विचार-विमर्श कर निर्माण कर सकेगा।निर्मित भवनों और भूमि का उपयोग केवल आवारा, बीमार और घायल पशु-पक्षियों के इलाज एवं रखरखाव के लिए किया जाएगा। शेल्टर हाउस अस्पताल का संचालन नगर निगम करेगा और बिजली, सफाई, रखरखाव व कर आदि सभी खर्च नगर निगम वहन करेगा।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, भाजपा नेता राकेश मिश्रा, स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पवार तथा पीपुल फॉर एनिमल्स एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
























