Skip to main content

प्रभु श्री जगन्नाथ जी का पंचामृत पाद प्रक्षालन एवं छप्पन भोग आयोजन

प्रभु श्री जगन्नाथ जी का पंचामृत पाद प्रक्षालन एवं छप्पन भोग आयोजन
 |  न्यूज़ डेस्क

भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति थावरिया बाजार द्वारा विगत 29 वर्षों से पारंपरिक रूप से रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। थावरिया बाजार स्थित लगभग 350 वर्ष पुराने श्री जगन्नाथ मंदिर से हर वर्ष भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है।रथ यात्रा की तैयारियों के अंतर्गत ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा पर प्रभु श्री जगन्नाथ जी का पंचामृत एवं फलों के रस से पाद प्रक्षालन तथा भव्य छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष मंगल लोढ़ा और सचिव गोपाल शर्मा ने भगवान श्री गणेश, श्री हनुमान और श्री जगन्नाथ जी के चरणों में रथ यात्रा का आमंत्रण अर्पित कर आयोजन की सफलता की प्रार्थना की। महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, आरती हुई और प्रसादी का वितरण किया गया।समिति ने बताया कि रथ यात्रा का दो दिवसीय आयोजन होगा। प्रथम दिन महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। 16 जुलाई 2026 को प्रातः 9 बजे सहस्त्रधारा अभिषेक, श्रृंगार और आरती के बाद दोपहर 2:30 बजे भगवान जगन्नाथ जी की विशाल रथ यात्रा निकाली जाएगी।

इस अवसर पर संरक्षक विश्वमोहन लोढ़ा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, सेवावीर परिवार और महिला मंडल की सदस्याएँ उपस्थित रहीं। समिति ने धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
"इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर गायनीक विभाग के चिकित्सकों को विशेष सम्मान प्रदान किया।" .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जल संरक्षण बने जन आंदोलन, हर परिवार लगाए एक पौधा – सांसद अनीता नागर सिंह चौहान .