Skip to main content

डॉक्टर्स डे पर आरोग्य प्रकोष्ठ द्वारा चिकित्सकों का सम्मान

डॉक्टर्स डे पर आरोग्य प्रकोष्ठ द्वारा चिकित्सकों का सम्मान
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। डॉक्टर्स डे के अवसर पर महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित रतलाम और जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित आरोग्य प्रकोष्ठ (जीवन रक्षक मेडिकल उपकरण बैंक) के संयुक्त प्रयासों से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम 1008 स्वामी आत्माराम सरस्वती के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप व्यास, अस्पताल अधीक्षक एवं संयुक्त संचालक मेडिकल कॉलेज डॉ. प्रदीप कुमार मिश्रा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. पवन शर्मा, सहायक अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनय शर्मा, प्रबंधक डॉ. अंकित शर्मा तथा पीजीआई चंडीगढ़ के डॉ. प्रमोद कुमार भगत का शाल, श्रीफल और पुष्पमाला से स्वागत किया गया।

सम्मान समारोह में पं. श्याम विंचुरकर, पं. अजय तिवारी, पं. राजेन्द्र कुमार जोशी, पं. नवनीत मेहता, पं. सत्येन्द्र जोशी, पं. सुनील दुबे, पं. संजीव शर्मा, पं. विजय हेमकांत शर्मा, डॉ. श्वेता विंचुरकर, श्रीमती आभा शर्मा, श्रीमती रजनी व्यास और श्रीमती सुषमा नारमदेव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुनिन्द्र दुबे ने किया तथा आभार पं. अजय कुमार जोशी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी चिकित्सकों ने समाज के हित में निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
"इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर गायनीक विभाग के चिकित्सकों को विशेष सम्मान प्रदान किया।" .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जल संरक्षण बने जन आंदोलन, हर परिवार लगाए एक पौधा – सांसद अनीता नागर सिंह चौहान .