- |
- रतलाम शहर |
ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस मनाया गया
रतलाम 03 जुलाई/उपस्वास्थ्य केन्द्र भामट ग्राम महुडीपाड़ा पर ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग की गई। गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था संबंधी जांच स्वास्थ्य देखभाल एवं परीक्षण किया गया तथा जीरो से 5 वर्ष आयु समूह के बच्चों का टीकाकरण किया गया।
श्री मनीष जाटव द्वारा सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सी एच ओ डॉ अनिता मालवीय , ए एन एम अलका सोलंकी , आशा पपीता भाभर , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थावरी भाभर आदि उपस्थित रहे ।













