Skip to main content

लायंस समर्पण क्लब ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे एवं डॉक्टर्स डे पर सम्मान, स्वास्थ्य सेवा और गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किए

लायंस समर्पण क्लब द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे एवं डॉक्टर्स डे के अवसर पर सम्मान समारोह, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम, 5 जुलाई 2026 (रविवार):
लायंस समर्पण क्लब द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे एवं डॉक्टर्स डे के अवसर पर सम्मान समारोह, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह:
शहर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए संदीप मूणत, सीए रजनीश जैन, सीए निशीथ जैन एवं सीए पुनीता जैन का सम्मान किया गया। चिकित्सक वर्ग से पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, डॉ. गायत्री तिवारी, डॉ. अनुराधा गोखले, डॉ. प्रमोद भगत (फिजियोथेरेपिस्ट) तथा डॉ. प्रियंका हेराल्ड (फिजियोथेरेपिस्ट) का अभिनंदन किया गया। इसके अतिरिक्त श्री नरेंद्र श्रेष्ठ एवं श्री प्रवीण जोशी को भी सम्मानित किया गया।स्वास्थ्य शिविर:
पद्मश्री डॉ. लीला जोशी के क्लिनिक पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, ऑक्सीजन स्तर, थायराइड एवं वजन सहित विभिन्न परीक्षण किए गए। कुल 59 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभ प्राप्त किया।

गौसेवा:
गोपाल गौशाला में गायों को चारा, गुड़ एवं खली खिलाकर सेवा का संकल्प निभाया गया। इस सेवा कार्य में पी.एम.जे.एफ. डॉ. सुलोचना शर्मा तथा एम.जे.एफ. लायन वीणा छाजेड़ का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन ला. यास्मीन शेरानी, ज़ोन चेयरपर्सन ला. अनिता झालीवाल, क्लब अध्यक्ष ला. छवि नीलिमा सिंह, सचिव ला. कुसुम चाहर, कोषाध्यक्ष ला. नीलम राठौर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

क्लब सचिव ला. कुसुम चाहर ने कहा कि डॉक्टर केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का प्रतीक हैं। वहीं क्लब अध्यक्ष ला. छवि नीलिमा सिंह ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को समाज के वित्तीय विकास में प्रेरणादायी योगदानकर्ता बताया।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, चिकित्सकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाजसेवा के संकल्प के साथ किया गया।

ख़बरें अभी अभी

रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
test2 .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान ने नवजात शिशु के हाल-चाल जाने। सिविल सर्जन डॉक्टर ए पी सिंह ने बताया कि दिनांक 04 जुलाई को लगभग 06 बजे एक नवजात शिशु (कन्या) जो कि जी.आर.पी. एवं आर.पी.एफ. पुलिस स्टाफ को रेल्वे स्टेशन के फ्लेट फॉर्म नंबर 01 भिण्ड एक्सप्रेस ट्रेन के स्लिपर कोच क्रमांक एस-02 से अकेली मिली थी , .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लायंस समर्पण क्लब द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे एवं डॉक्टर्स डे के अवसर पर सम्मान समारोह, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
kotia .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 3 जुलाई/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडीवा ने बताया कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य सही समय पर गर्भावस्था तथा दो बच्चों के मध्य सही समय के अंतर को स्वैच्छिक साधनों के उपयोग से बढ़ावा देना है , जिससे मातृ स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार किया जा सके। .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 03 जुलाई/उपस्वास्थ्य केन्द्र भामट ग्राम महुडीपाड़ा पर ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग की गई। गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था संबंधी जांच स्वास्थ्य देखभाल एवं परीक्षण किया गया तथा जीरो से 5 वर्ष आयु समूह के बच्चों का टीकाकरण किया गया। .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 3 जुलाई/ जन जागरण सहकारी सप्ताह के पांचवें दिवस पैक्स निपानियालीला परिसर में जिला सहकारी संघ एवं गणेश बीज उत्पादक सहकारी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जैविक एवं प्राकृतिक खेती विषय पर सहकारी संगोष्ठी आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 05 जुलाई। सनातन धर्म महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रजनी व्यास ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बागड़ो का वास स्थित श्री अगर जी के मंदिर में प्राचीन एवं चमत्कारी श्री चौमुखा महादेव का अभिषेक कर उत्सव मनाया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित, रतलाम में सात माह से निरंतर प्रत्येक रविवार आयोजित श्रीराम अमृत प्रवचन का रविवार को विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर श्री श्री दण्डी स्वामी आत्मानंद जी महाराज ने कथा का वाचन कर धर्म, शक्ति और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सुनें सुनाएं आयोजन अपनी निरंतरता के चार वर्ष पूर्ण करने की तरफ अग्रसर है। इन बीते वर्षों के दौरान सुनें सुनाएं आयोजन के माध्यम से शहर की रचनात्मकता में वृद्धि हुई। .