- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
जन्मदिन पर रजनी व्यास ने किया चौमुखा महादेव का अभिषेक, भरपूर वर्षा की कामना
रतलाम, 05 जुलाई। सनातन धर्म महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रजनी व्यास ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बागड़ो का वास स्थित श्री अगर जी के मंदिर में प्राचीन एवं चमत्कारी श्री चौमुखा महादेव का अभिषेक कर उत्सव मनाया।
उन्होंने भगवान से इस वर्ष भरपूर वर्षा की प्रार्थना करते हुए विधि-विधान और भक्ति भाव से अभिषेक किया। इस अवसर पर अनेक समाजजन और परिजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण सभा अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नयन व्यास, महिला मंडल वरिष्ठ सदस्य हंसा व्यास, समाजसेवी प्रशांत व्यास एवं सुरेश दवे, महिला नेत्री सुनीता पाठक, रेखा ओझा, कविता व्यास, कृष्ण जैनम, प्रीति व्यास सहित अनेक श्रद्धालुजन सम्मिलित हुए। अभिषेक पंडित हार्दिक शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया।
सनातन धर्म सभा की ओर से मंदिर परिसर में रजनी व्यास का स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी गई। सभा द्वारा संचालित दैनिक अभिषेक यजमान योजना के अंतर्गत पूर्व में भी अनेक श्रद्धालुओं ने अपने ईष्ट मित्रों के साथ अभिषेक किया है।
विगत दिवस बालक रोहिताश शर्मा के जन्मदिन पर उनके परिवार द्वारा अभिषेक किया गया, वहीं प्रतिमाह अभिषेक संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अधिवक्ता डॉ. ईश्वर बोराणा ने भी श्री चौमुखा महादेव का अभिषेक संपन्न किया। इस अवसर पर अधिवक्ता हेमा निरंजनी भी उपस्थित रहीं और धर्म लाभ लिया।
















