आकांक्षी विकासखंड बाजना की समीक्षा बैठक संपन्न, विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश
रतलाम, 10 जुलाई 2026।
सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने गुरुवार को आकांक्षी विकासखंड बाजना के विभिन्न विभागों की योजनाओं और संकेतकों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, कृषि, पशुपालन आदि विभागों के कार्यों की पैरामीटरवार समीक्षा की गई।
सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूरा करें। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग कर योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए।
विशेष रूप से शिक्षा विभाग को विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई को रुचिकर और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए नवाचार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया कि जो अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सभी विभागों को गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर आकांक्षी विकासखंड बाजना को उत्कृष्ट श्रेणी में लाने के निर्देश दिए गए।





















