- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
पीएम राहत योजना पर निजी अस्पताल प्रबंधकों की बैठक
रतलाम, 10 जुलाई 2026। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार न्यू कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पीएम राहत योजना के संबंध में निजी अस्पताल प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने की तथा सीएमएचओ डॉ. किरण वाडिवा उपस्थित रहे।
प्रस्तुतीकरण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि योजना अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती होने पर 7 दिन तक डेढ़ लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। अब तक रतलाम जिले में 22 मामलों में कुल ₹4,13,465 की राशि स्वीकृत कर अस्पतालों को जारी की जा चुकी है।
जिले के मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल सहित कई शासकीय अस्पतालों को योजना में शामिल किया गया है। साथ ही निजी अस्पतालों जैसे आरोग्यं हॉस्पिटल, आशीर्वाद नर्सिंग होम, आयुष्मान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, श्रद्धा हॉस्पिटल, केके शाह हॉस्पिटल, शंकुश हॉस्पिटल, जीडी हॉस्पिटल, जैन दिवाकर श्री अरविंदो हॉस्पिटल, राघव न्यूरो ट्रॉमा सेंटर और सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को भी इंपैनल्ड किया गया है।
बैठक में एडीएम ने सभी अस्पताल प्रबंधकों को योजना में इंपैनलमेंट हेतु आवेदन करने के निर्देश दिए। साथ ही बताया गया कि दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर अस्पताल में भर्ती होना अनिवार्य है। उपचार संबंधी राशि की स्वीकृति और भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, जिसके लिए प्रबंधकों को प्री-अप्रूवल की कार्रवाई समय पर करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में नोडल अधिकारी डॉ. राजेश मंडलोई, श्री आनंदीलाल जैन, पुलिस विभाग के कर्मचारी तथा निजी अस्पतालों के प्रबंधक उपस्थित रहे।





















