Skip to main content

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा को दी केंद्रीय विद्यालय की सौगात, किया शुभारंभ,पीएम राहत योजना पर निजी अस्पताल प्रबंधकों की बैठक,गीता मंदिर ट्रस्ट का संकीर्तन आयोजन,रतलाम की पुण्य धरा पर होगा निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर स्वामी श्री विशोकानंदजी भारतीजी महाराज का भव्य चातुर्मास,रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल, रतलाम में सोलर कारपोर्ट परियोजना,ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम अभियान के तहत वृहद पौधारोपण,स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राधा कृष्ण दीनदयाल नगर रतलाम में आयोजित,इनर व्हील क्लब रतलाम का 35वाँ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं को मिला स्वरोजगार का संबल,आकांक्षी विकासखंड बाजना की समीक्षा बैठक संपन्न, विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश

डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं को मिला स्वरोजगार का संबल

जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, रतलाम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत जिले में निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की है।
 |  न्यूज़ डेस्क

जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, रतलाम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत जिले में निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की है। योजना के तहत 87 हितग्राहियों का लक्ष्य निर्धारित था। इसके विरुद्ध 115 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 87 प्रकरण स्वीकृत कर सभी हितग्राहियों को कुल 34 लाख 94 हजार रुपये का ऋण वितरित किया गया। योजना के माध्यम से पात्र युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया।



कार्यपालन अधिकारी, जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भी डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के युवक-युवतियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत 18 से 55 वर्ष आयु के ऐसे आवेदक जो आयकरदाता न हों, वे स्वयं का व्यवसाय अथवा सेवा इकाई स्थापित करने के लिए 10 हजार से 1 लाख रूपये तक के ऋण हेतु आवेदन कर सकते हैं। नियमित ऋण भुगतान करने पर अधिकतम 5 वर्ष तक 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।



योजना के लिए आवेदन एमपीऑनलाइन पोर्टल samast.mponline.gov.in के माध्यम से किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, महलवाड़ा, रतलाम कार्यालय अथवा दूरभाष क्रमांक 07412-235380 पर संपर्क किया जा सकता है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 10 जुलाई 2026। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार न्यू कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पीएम राहत योजना के संबंध में निजी अस्पताल प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गीता मंदिर ट्रस्ट, गीता मंदिर रोड पर शुक्रवार को एकादशी संकीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस भक्तिमय कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक पं. गोपाल कृष्ण शर्मा ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। परम पूज्य आचार्य महामण्डलेश्वर (बीकानेर राजगुरु) 1008 स्वामी श्री विशोकानंदजी भारतीजी महाराज का पावन चातुर्मास इस वर्ष रतलाम नगर की धर्म धरा पर संपन्न होने जा रहा है। इस भव्य और ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की रूपरेखा, पूज्य महाराज श्री के विहार, स्वागत और व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श करने हेतु श्री अखण्ड ज्ञान आश्रम, सैलाना रोड (ब्रिज के पास), रतलाम पर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल बोले – पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण आवश्यकअमृत हरित अभियान के अंतर्गत वर्षा ऋतु में नगर को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने के उद्देश्य से वृहद पौधारोपण किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला सांख्यिकी विभाग द्वारा विद्यालय परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सांख्यिकी अधिकारी प्रियम तोमर, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्राचार्य गोपाल वर्मा और पत्रकार राकेश पोरवाल ने माँ सरस्वती पूजन से किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इनर व्हील क्लब रतलाम का 35वाँ शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह की विशिष्ट अतिथि डॉ. अर्चना शर्मा (ईएनटी विशेषज्ञ, रेलवे अस्पताल, रतलाम) रहीं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, रतलाम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत जिले में निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने गुरुवार को आकांक्षी विकासखंड बाजना के विभिन्न विभागों की योजनाओं और संकेतकों की समीक्षा बैठक आयोजित की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत जिला रतलाम स्थित सीएमएचओ कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। .

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा को दी केंद्रीय विद्यालय की सौगात, किया शुभारंभ,पीएम राहत योजना पर निजी अस्पताल प्रबंधकों की बैठक,गीता मंदिर ट्रस्ट का संकीर्तन आयोजन,रतलाम की पुण्य धरा पर होगा निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर स्वामी श्री विशोकानंदजी भारतीजी महाराज का भव्य चातुर्मास,रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल, रतलाम में सोलर कारपोर्ट परियोजना,ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम अभियान के तहत वृहद पौधारोपण,स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राधा कृष्ण दीनदयाल नगर रतलाम में आयोजित,इनर व्हील क्लब रतलाम का 35वाँ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं को मिला स्वरोजगार का संबल,आकांक्षी विकासखंड बाजना की समीक्षा बैठक संपन्न, विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश