Skip to main content

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा को दी केंद्रीय विद्यालय की सौगात, किया शुभारंभ,पीएम राहत योजना पर निजी अस्पताल प्रबंधकों की बैठक,गीता मंदिर ट्रस्ट का संकीर्तन आयोजन,रतलाम की पुण्य धरा पर होगा निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर स्वामी श्री विशोकानंदजी भारतीजी महाराज का भव्य चातुर्मास,रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल, रतलाम में सोलर कारपोर्ट परियोजना,ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम अभियान के तहत वृहद पौधारोपण,स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राधा कृष्ण दीनदयाल नगर रतलाम में आयोजित,इनर व्हील क्लब रतलाम का 35वाँ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं को मिला स्वरोजगार का संबल,आकांक्षी विकासखंड बाजना की समीक्षा बैठक संपन्न, विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश

रतलाम की पुण्य धरा पर होगा निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर स्वामी श्री विशोकानंदजी भारतीजी महाराज का भव्य चातुर्मास

रतलाम। परम पूज्य आचार्य महामण्डलेश्वर (बीकानेर राजगुरु) 1008 स्वामी श्री विशोकानंदजी भारतीजी महाराज का पावन चातुर्मास इस वर्ष रतलाम नगर की धर्म धरा पर संपन्न होने जा रहा है। इस भव्य और ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की रूपरेखा, पूज्य महाराज श्री के विहार, स्वागत और व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श करने हेतु श्री अखण्ड ज्ञान आश्रम, सैलाना रोड (ब्रिज के पास), रतलाम पर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। परम पूज्य आचार्य महामण्डलेश्वर (बीकानेर राजगुरु) 1008 स्वामी श्री विशोकानंदजी भारतीजी महाराज का पावन चातुर्मास इस वर्ष रतलाम नगर की धर्म धरा पर संपन्न होने जा रहा है। इस भव्य और ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की रूपरेखा, पूज्य महाराज श्री के विहार, स्वागत और व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श करने हेतु श्री अखण्ड ज्ञान आश्रम, सैलाना रोड (ब्रिज के पास), रतलाम पर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।
यह महत्वपूर्ण बैठक अखंड ज्ञान आश्रम के महामण्डलेश्वर श्री देवस्वरूपानंद जी महाराज की गरिमामयी अध्यक्षता में संपन्न हुई। महर्षि संजय जी ब्रह्मचारी, श्री सुजानंद जी महाराज मंचासीन रहे।
बैठक में नगर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक और बडी संख्या में धर्मप्रेमी जनता उपस्थित हुई।

31 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा पावन चातुर्मास
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूज्य महाराज श्री का पावन चातुर्मास दिनांक 31 जुलाई 2026 से श्री अखण्ड ज्ञान आश्रम पर प्रारंभ होगा। आगामी दो महीनों तक रतलाम में संत सेवा, सत्संग, प्रवचन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों की गंगा बहेगी, जो समस्त सनातन धर्मावलंबियों के लिए धर्मलाभ प्राप्त करने का परम सौभाग्य होगी।

तैयारियों को लेकर विभिन्न समितियों का होगा गठन
बैठक की अध्यक्षता कर रहे महामण्डलेश्वर श्री देवस्वरूपानंद जी महाराज ने कहा कि इतने बडे स्तर के आयोजन को व्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी समाजों और संगठनों को मिलकर जिम्मेदारी उठानी होगी। महाराज श्री के भव्य स्वागत, आवास, भोजन, प्रचार-प्रसार और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग कमेटियों का गठन किया जा रहा है।
बैठक में उपस्थित समाज प्रमुख एवं पदाधिकारीगण सर्व श्री मनोहर पोरवाल(अध्यक्ष प्राधीकरण), अनिल झालानी(सनातन धर्म सभा), जनक नागल (चिंताहरण गणेश), राजेन्द्र राठौड (पूर्व पार्षद), नरेन्द्र जोशी (ब्राहम्ण महासभा), महेश बोहती , पप्पू मेहता (व्यायामशाला), राजेंद्र सिंह गोयल (राजपूत समाज), महेन्द्र सिंह सिसोदिया (बुद्धेश्वर , कैलाश झालानी (चार्तुमास), मोहन भट्ट (कालिका माता), हरिश सुरोलिया (प्रभु प्रेमी), राधेश्याम परिहार (गुजराती सेन), बसंत पंड्या(ब्राहमण), डॉ. गोपाल मजावदिया(पोरवाल), गौरीशंकर खींची, अनिल पुरोहित (अलकापुरी), कमल भाटी, मनोज बोराना ने इस योजना को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे।
बैठक में डॉ. सुरेश डांगे, दिलीप शर्मा, रामकुमार जोशी, पुष्कर सालवी, मनोहर सिंह चैहान, बाबूलाल कसेरा, राजू अग्रवाल, पं. शिवपाल हापा, कमल आंटीवाल, एडवोकेट हेमा निरंजनी, चमेली देवी, हर्ष डाबर, जीवन पापरीवाल, परेश पटनी, सतीश झंवर, सतीश राठौर, कैलाश राठौड जमादार, सुरेश भारती (गुजराती सेन समाज), राधावल्लभ पुरोहित, जी.एल. धवारिया (जिला अध्यक्ष, अ.भा. कोली समाज), मुकेश कुमार कसेरा (अध्यक्ष, श्री कस्तूरबा राधाकृष्ण मंदिर कसेरा बागल साथ समाज ट्रस्ट),मुरलीधर गुर्जर, राजेश पांचाल, नारायणजी, रमेशचंद्र पांचाल, अनिल पांचाल, सुखदेव सिंह कुशवाहा,ओमजी मालवीय (रतलाम जिला मालवी लोहार समाज सेवा समिति), सत्यनारायण गोराना, जितेन्द्र अज्जू कुमावत (अध्यक्ष, कुमावत समाज जूना मन्दिर), शिवराम शर्मा (समन्वय परिवार), रामेश्वर खंडेलवाल, राजेन्द्र राठौड, रमेश राठौड, ओमप्रकाश मित्तल, ऋषि शर्मा (शाकद्वीपीय ब्राह्मण), श्याम सुन्दर सोकल (सचिव, कुमावत समाज जूना मन्दिर), अशोक तुनेरिया, भूपेन्द्र लोहार, अशोक देवडा, अशोकराव तावरे (क्षत्रिय स्वर्णकार समाज), दिनेश परिहार (अध्यक्ष, सुधारक समाज), और छोटेलाल मेहर (अध्यक्ष, रजक समाज) सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि और प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

धर्मप्रेमी जनता से सहयोग की अपील
आयोजन समिति एवं श्री अखण्ड ज्ञान आश्रम परिवार की ओर से रतलाम की समस्त धर्मप्रेमी जनता, माताओं-बहनों और युवा शक्तियों से अनुरोध किया गया है कि वे तन-मन-धन से इस चातुर्मास महोत्सव में सहभागी बनकर संत सेवा और सत्संग का लाभ उठाएं।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 10 जुलाई 2026। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार न्यू कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पीएम राहत योजना के संबंध में निजी अस्पताल प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गीता मंदिर ट्रस्ट, गीता मंदिर रोड पर शुक्रवार को एकादशी संकीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस भक्तिमय कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक पं. गोपाल कृष्ण शर्मा ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। परम पूज्य आचार्य महामण्डलेश्वर (बीकानेर राजगुरु) 1008 स्वामी श्री विशोकानंदजी भारतीजी महाराज का पावन चातुर्मास इस वर्ष रतलाम नगर की धर्म धरा पर संपन्न होने जा रहा है। इस भव्य और ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की रूपरेखा, पूज्य महाराज श्री के विहार, स्वागत और व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श करने हेतु श्री अखण्ड ज्ञान आश्रम, सैलाना रोड (ब्रिज के पास), रतलाम पर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल बोले – पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण आवश्यकअमृत हरित अभियान के अंतर्गत वर्षा ऋतु में नगर को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने के उद्देश्य से वृहद पौधारोपण किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला सांख्यिकी विभाग द्वारा विद्यालय परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सांख्यिकी अधिकारी प्रियम तोमर, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्राचार्य गोपाल वर्मा और पत्रकार राकेश पोरवाल ने माँ सरस्वती पूजन से किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इनर व्हील क्लब रतलाम का 35वाँ शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह की विशिष्ट अतिथि डॉ. अर्चना शर्मा (ईएनटी विशेषज्ञ, रेलवे अस्पताल, रतलाम) रहीं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, रतलाम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत जिले में निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने गुरुवार को आकांक्षी विकासखंड बाजना के विभिन्न विभागों की योजनाओं और संकेतकों की समीक्षा बैठक आयोजित की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत जिला रतलाम स्थित सीएमएचओ कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। .

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा को दी केंद्रीय विद्यालय की सौगात, किया शुभारंभ,पीएम राहत योजना पर निजी अस्पताल प्रबंधकों की बैठक,गीता मंदिर ट्रस्ट का संकीर्तन आयोजन,रतलाम की पुण्य धरा पर होगा निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर स्वामी श्री विशोकानंदजी भारतीजी महाराज का भव्य चातुर्मास,रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल, रतलाम में सोलर कारपोर्ट परियोजना,ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम अभियान के तहत वृहद पौधारोपण,स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राधा कृष्ण दीनदयाल नगर रतलाम में आयोजित,इनर व्हील क्लब रतलाम का 35वाँ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं को मिला स्वरोजगार का संबल,आकांक्षी विकासखंड बाजना की समीक्षा बैठक संपन्न, विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश