Skip to main content

ट्रेन संख्या 04002/04001 हजरत निजामुद्दीन–दादर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन निरस्त,मुंबई एवं पुणे क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित,जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है - चेतन्य काश्यप,जुलाई के दूसरे सप्ताह में मानसून की रफ्तार का इंतजार,*विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाएगा,जावरा रोड अंडरब्रिज के बाहर पटेल चौराहा दूधिया रोशनी से जगमगाया,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा को दी केंद्रीय विद्यालय की सौगात, किया शुभारंभ,पीएम राहत योजना पर निजी अस्पताल प्रबंधकों की बैठक,गीता मंदिर ट्रस्ट का संकीर्तन आयोजन,रतलाम की पुण्य धरा पर होगा निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर स्वामी श्री विशोकानंदजी भारतीजी महाराज का भव्य चातुर्मास

*विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाएगा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडीवा ने बताया कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा ।
 |  न्यूज़ डेस्क

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडीवा ने बताया कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा । अभियान का उद्देश्य सही समय पर गर्भावस्था तथा दो बच्चों के मध्य सही समय के अंतर को स्वैच्छिक साधनों के उपयोग से बढ़ावा देना है , जिससे मातृ स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार किया जा सके। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम " मां और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए गर्भधारण के लिए सही समय तथा गर्भावस्था के मध्य सही अंतर रखा जाना जरूरी है , अनचाहे गर्भधारण से बचे"निर्धारित की गई है। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस अभियान का नारा "जब तक बच्चों में हो सही अंतर, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल "है। 11 जुलाई से 18 जुलाई के मध्य जिले की समस्त शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन के साधनों की उपलब्धता तथा सेल्फ केयर किट में कंडोम प्रेगनेंसी किट व आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली की प्रदायगी के साथ परामर्श सेवाएं प्रदान की जाएगी। अभियान के दौरान सास बहू सम्मेलन , परिवार विकास सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। डॉ राजेश मंडलोई जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शादी के बाद बच्चों में देरी , बच्चों के जन्म में उचित अंतराल, प्रसव पश्चात तथा गर्भपात पश्चात परिवार नियोजन की सेवाएं, परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता , दीर्घकालिक गर्भनिरोधक साधन का उपयोग करके स्वस्थ परिवार बनाया जा सकता है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर संपर्क के दौरान शादी के बाद बच्चों के जन्म में 2 साल की देरी , पहले और दूसरे बच्चे के बीच कम से कम 3 साल का अंतराल और दो बच्चों के बाद भी गर्भ निरोधक साधनों के उपयोग के संबंध में परामर्श प्रदान करेंगे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। जुलाई माह का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है और अब सभी की निगाहें मानसून की रफ्तार पर टिकी हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडीवा ने बताया कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वार्ड क्रमांक 30 स्थित जावरा रोड अंडरब्रिज के बाहर पटेल चौराहा बस स्टैंड पर लगाए गए नए हाई मास्ट का लोकार्पण महापौर प्रहलाद पटेल ने किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल बोले – पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण आवश्यकअमृत हरित अभियान के अंतर्गत वर्षा ऋतु में नगर को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने के उद्देश्य से वृहद पौधारोपण किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला सांख्यिकी विभाग द्वारा विद्यालय परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सांख्यिकी अधिकारी प्रियम तोमर, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्राचार्य गोपाल वर्मा और पत्रकार राकेश पोरवाल ने माँ सरस्वती पूजन से किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इनर व्हील क्लब रतलाम का 35वाँ शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह की विशिष्ट अतिथि डॉ. अर्चना शर्मा (ईएनटी विशेषज्ञ, रेलवे अस्पताल, रतलाम) रहीं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, रतलाम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत जिले में निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने गुरुवार को आकांक्षी विकासखंड बाजना के विभिन्न विभागों की योजनाओं और संकेतकों की समीक्षा बैठक आयोजित की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत जिला रतलाम स्थित सीएमएचओ कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। .

ट्रेन संख्या 04002/04001 हजरत निजामुद्दीन–दादर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन निरस्त,मुंबई एवं पुणे क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित,जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है - चेतन्य काश्यप,जुलाई के दूसरे सप्ताह में मानसून की रफ्तार का इंतजार,*विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाएगा,जावरा रोड अंडरब्रिज के बाहर पटेल चौराहा दूधिया रोशनी से जगमगाया,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"