Skip to main content

एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य भजन संध्या आयोजित,ट्रेन में खोया मंगलसूत्र आरपीएफ एवं टिकट चेकिंग स्टाफ की तत्परता से मिला, यात्री को सौंपा गया,मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ केन्द्रीय गुरू सिंह सभा द्वारा मेधावी विद्यार्थी सम्मान सम्मेलन,जीवन में सम्यक्त्व लाना है, तो अपनाएं सही दृष्टि और समता भाव : महासती प्रफुल्लाश्री म.सा.,रतलाम मंडल में यूनियन ने स्व. राधेश्याम तिवारी की पुण्यतिथि पर 80 से अधिक पौधे लगाए,कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने परिसर में किया पौधारोपण,लायंस क्लब समर्पण का वर्ष 2026-27 के लिए शपथ विधि समारोह दिनांक 12 जुलाई 2026 को स्थानीय होटल अजंता पैलेस में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।,परिवार के साथ आनंद के क्षण बिताना सबसे बड़ा सुख है डीएसपी यातायात श्री सोनी,बिबडोद सेवा मंडल का पारिवारिक मिलन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम,गर्वित गोखरू फाउंडेशन ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़ोदिया में 120 स्कूल बैग वितरित किए

एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य भजन संध्या आयोजित

रतलाम । ऊपर सोनाणा रो मघरो नीचे खेतलाजी रो धाम, अरे तमे गुरू महाराज जी नी चरणी नमामु सु, जीना बाजे घुघरा एजी सांरगवास रे धाम, ओ सेवरिया खेतलाजी के साथ धणे आज आवणो पड़ेगा आदि श्री सोनाणा खेतलाजी के सुमधुर भजनों से पूरा पांडाल भक्तिमय हो गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम । ऊपर सोनाणा रो मघरो नीचे खेतलाजी रो धाम, अरे तमे गुरू महाराज जी नी चरणी नमामु सु, जीना बाजे घुघरा एजी सांरगवास रे धाम, ओ सेवरिया खेतलाजी के साथ धणे आज आवणो पड़ेगा आदि श्री सोनाणा खेतलाजी के सुमधुर भजनों से पूरा पांडाल भक्तिमय हो गया।
श्री सच्चिया माताजी के परम भक्त अंकीत भटेवरा ने बताया कि रतलाम की पावन भूमि पर श्री सोनाणा खेतलाजी के परम उपासक भक्त शिरोमणि श्री शांतिलाल जी लादाजी भंडारी की चौदहवींं पुण्यतिथि पर श्री सोनाणा खेतलाजी के परम भक्तराज वचन सिद्ध श्री राज राजेंद्र जी भंडारी की पावन निश्रा में एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम विशाल भव्य भजन संध्या आयोजित हुई ।
भजन संध्या में राजस्थान के भजन गायक रमेश माली (पाली राज.) ने मेरे सिर पर रख दो खेतलाजी अपने दोनो हाथ देना हो तो दीजिए जनम-जनम का साथ, सारंगवास रे भेरूजी तने आनो पड़ेगा, अरे वारी जाऊ वारी जाऊ घणी खेतलाजी, सुश्री आकृति मिश्रा (भीलवाड़ा) ने तेरा रूप बड़ो विकराल कालका डर लागे, होली खेले मसाने में, खेतलाजी धारे आंगन में आया सांवरिया, खेतलाजी धारे आंगन में बैठा सांवरिया, घोडलियो मंगवा म्हारी माँ, सुप्रसिद्ध भजन गायक महेश पंवार (घारेराव राज.) ने हाथ जोड़ विनती करा, करू ज्ञान करो भक्त से, ओ मारा खेतलाजी ओ मारा भैरू जी आशा मन की पूरी कर जो आस, करीब ३५ वर्षो से खेतलाजी की सेवा कर रहे, सुश्री सीता माली (जोधपुर) ने ओ देवरिया में मां और मीडिया में बोले मीठा-मीठा बोल मा, अरे खेतल मारी अईजो-अरे खेतल मारी अईजो माँ गरबे रमवा आवजो माँ, ओसिया सु रमता पधारो माँ सच्चियाय, श्री तेजपालसिंह नरवर (अजमेर) ने ए मेरा सांगरवाला ए मेरा सोनाणा भेरू जी भक्तों ने दर्शन दिजो रे, ओ मारा सोनाणा मारा भेरूजी मने दर्शन दिजो रे आदि भजनों से पूरा पांडाल भक्तिमय होकर श्रद्धालुओं भजनों पर झूम उठे है। वहीं सुप्रसिद्ध नृत्य कलाकार डॉली डांसर एवं श्री नारायणसिंह (हल्दीघाटी) की टीम द्वारा माँ भवानी, काला गौरा भेरू आदि की झांकी प्रस्तुत की ।
श्री भटेवरा ने बताया कि श्री ओसिया माताजी के धाम से (राज.) से माता सच्चियाँमाताजी की प्रतिमा पुजारी दीपक शर्मा लेकर कार्यक्रम में पधारे थे। कार्यक्रम में जाजम बोली का चढ़ावा ५,11,111 रू. रहा जिसके लाभार्थी परिवार श्रीमती चन्द्रकलाबेन- माणकलाल लुनिया परिवार रहे जिनका बहुमान किया गया । इस अवसर पर लक्की ड्रा का आयोजन किया गया था । जिसमें विजेताओं को वाशिंग मशीन, फ्रीज, चांदी का सिक्का, सोने का सिक्का, साईकिल, ट्राली बैग आदि पुरूस्कार भेंट किए ।
भजन संध्या में भाजपा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जुबीन जैन, श्री भगारामजी चौधरी (आना) अध्यक्ष श्री सोनाणा खेतलाजी ट्रस्ट, सांगरवा, श्री कुनाराम परमार (हेमावास) अध्यक्ष श्री खोड़ खेतलाजी सेवा संस्थान खोड़, पूज्य शिवानन्द जी सरस्वती, श्री अनिल कटारिया पूर्व अध्यक्ष इंडियन बुलियन एण्ड ज्वैलरी एसोसिएशन (म.प्र.), श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त श्री अरविंद कुंदनमलजी जैन पादरली (मुम्बई) आदि का सम्मान किया गया ।

महोत्सव में लाभार्थियों का हुआ बहुमान
दो दिवसीय आयोजित महोत्सव के लाभार्थी श्री नरेंद्र चौपड़ा परिवार, श्री महेन्द्र चौरडिय़ा परिवार, श्री मुकेश संचेती परिवार, श्री विनम्र डुंगरवाल परिवार, श्री राकेशकुमार कर्णावत परिवार, श्री अंकीत भटेवरा परिवार, श्री राजेश सकलेचा परिवार, श्री मंगलेशकुमार लोढ़ा परिवार, श्री सुभाषचंद्र खिमेसरा परिवार, श्री शांतिलाल व्होरा परिवार, श्री अर्पित मूणत परिवार, भण्डारी मावा वाला परिवार (करेणी वाला), श्रीमान राजकुमार दसेरा परिवार, श्री दीपचंद, बोहरा परिवार, श्री नवीन झामर परिवार, श्री सतीशकुमार ओरा परिवार, श्री हिमांशुजी सियाल परिवार, श्री गणेशकुमार वोरा परिवार, श्री सूरजमलजी सकलेचा परिवार, श्री निर्मलजी सेहलोत परिवार, श्री सुरेशकुमार सकलेचा परिवार, श्री अजय मेहता परिवार, श्री गौरव बागरेचा परिवार, श्री सुभाषजी सिंगावत परिवार, श्री शंकरलाल व्यास परिवार, श्री शैलेन्द्रजी, सिपाणी परिवार, श्री झमकलाल बाफना परिवार, श्री अनिलकुमार (मावा वाला परिवार), श्री सुनील मूणत परिवार, श्री आजादकुमार मेहता परिवार, श्री सज्जनलाल मेहता परिवार, श्री निर्मलचंद चत्तरमुथा परिवार का बहुमान किया गया ।
भजन संध्या में रतलाम जिला सहित इंदौर, धार, मुम्बई, हैदराबाद, राजस्थान आदि क्षैत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंच का संचालन श्री प्रमोद परिहार (पाली) ने किया एवं अंत में श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मण्डल रतलाम ने पधारे सभी अतिथियों, धर्मालुजनों के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया ।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । ऊपर सोनाणा रो मघरो नीचे खेतलाजी रो धाम, अरे तमे गुरू महाराज जी नी चरणी नमामु सु, जीना बाजे घुघरा एजी सांरगवास रे धाम, ओ सेवरिया खेतलाजी के साथ धणे आज आवणो पड़ेगा आदि श्री सोनाणा खेतलाजी के सुमधुर भजनों से पूरा पांडाल भक्तिमय हो गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 16 जुलाई। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में रेलवे सुरक्षा बल एवं ऑन-ड्यूटी टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से शांति एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान खोया सोने का मंगलसूत्र सुरक्षित बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को लौटा दिया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सरदार गुरनाम सिंह जी की स्मृति में मेधावी विद्यार्थी सम्मान सम्मेलन का आयोजन 1 अगस्त 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्री गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा, न्यू रोड पर शाम 4:30 बजे से प्रारंभ होगा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 16 जुलाई । पूज्य प्रफुल्लाश्रीजी म.सा. ने धर्म सभा में भगवान महावीर के गुणों का बखान करते हुए जीवन में 'सम्यक्त्व' (सही दृष्टि और समता भाव) के महत्व को रेखांकित किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन रतलाम मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री राधेश्याम तिवारी की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम यूनियन कार्यालय में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
एक पेड़ माँ नाम अभियान के अंतर्गत जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने हेतु कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने कलेक्टर परिसर में पौधारोपण किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नवनियुक्त कार्यकारिणी ने ली शपथ मुख्य अतिथि लायन संतोष चौहान ने लायनवाद से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए वर्ष 2026-27 के लिए क्लब के संचालक मंडल के समस्त सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जीवन की भागदौड़ और जवाबदारियों के बीच परिवार के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल कार्य होता है बड़े परिवारों का टूटना और छोटे परिवारों का अपने आप तक सीमित रहना समाज की सबसे बड़ी विकृति बन गई है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय गर्वित गोखरू फाउंडेशन द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए शासकीय माध्यमिक विद्यालय, बड़ोदिया में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। .

एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य भजन संध्या आयोजित,ट्रेन में खोया मंगलसूत्र आरपीएफ एवं टिकट चेकिंग स्टाफ की तत्परता से मिला, यात्री को सौंपा गया,मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ केन्द्रीय गुरू सिंह सभा द्वारा मेधावी विद्यार्थी सम्मान सम्मेलन,जीवन में सम्यक्त्व लाना है, तो अपनाएं सही दृष्टि और समता भाव : महासती प्रफुल्लाश्री म.सा.,रतलाम मंडल में यूनियन ने स्व. राधेश्याम तिवारी की पुण्यतिथि पर 80 से अधिक पौधे लगाए,कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने परिसर में किया पौधारोपण,लायंस क्लब समर्पण का वर्ष 2026-27 के लिए शपथ विधि समारोह दिनांक 12 जुलाई 2026 को स्थानीय होटल अजंता पैलेस में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।,परिवार के साथ आनंद के क्षण बिताना सबसे बड़ा सुख है डीएसपी यातायात श्री सोनी,बिबडोद सेवा मंडल का पारिवारिक मिलन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम,सम्मान समारोह आयोजित