- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने परिसर में किया पौधारोपण
रतलाम, 15 जुलाई 2026। एक पेड़ माँ नाम अभियान के अंतर्गत जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने हेतु कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने कलेक्टर परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और सामूहिक रूप से पौधे लगाए।
कलेक्टर ने परिसर का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधारोपण स्थल को व्यवस्थित कर आकर्षक गार्डन का रूप दिया जाए। उन्होंने नियमित साफ-सफाई, पौधों के संरक्षण और उनके समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उद्यानिकी विभाग के सहयोग से पौधों की देखभाल एवं स्थल के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
अभियान के दौरान परिसर में लगभग 100 छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए, जिनमें बादाम, शीशम और पीपल जैसी प्रजातियाँ शामिल थीं।





















