- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
श्री जैन दिवाकर कमला बहू मंडल ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रतलाम, 27 जुलाई। हरित भविष्य और पर्यावरण संरक्षण की भावना को साकार करने हेतु श्री जैन दिवाकर कमला बहू मंडल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नवकार मंत्र जाप और आराधना से हुआ। इसके पश्चात श्री जैन दिवाकर स्मारक प्रांगण में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर मंडल की अध्यक्ष रीना गांधी, मंत्री रितु कटारिया, कोषाध्यक्ष ज्योति पटवा, समता पितलिया, सचिव प्रविणा भटेवरा सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। पदाधिकारियों और सदस्यों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।
मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण निर्मित करने की दिशा में एक आवश्यक जिम्मेदारी है।



















