Skip to main content

कारगिल विजय दिवस पर युवा मोर्चा ने निकाली मशाल यात्रा,प्रकृति से प्रेम करना चाहिए, वन्य संरक्षण से ही मानव जीवन है - डॉ. अनुभा द्विवेदी,दिल्ली–मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम मंडल का संपूर्ण नागदा–गोधरा खंड अब ‘कवच’ प्रणाली से सुसज्जित,श्री जैन दिवाकर कमला बहू मंडल ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,रतलाम मंडल के कर्मचारी को मिला महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार,आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरण शिविर में 130 वृद्ध जनों को आयुष्मान कार्ड मिला,डॉ. भरत निनामा एवं डॉ. अभिनव जैन की टीम ने सफलतापूर्वक जटिल ऑपरेशन किया।,महापौर प्रहलाद पटेल ने पूर्व सैनिकों से साथ मनाया कारगिल विजय दिवस,रेल के साथ खेल नहीं" अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक द्वारा यात्रियों को किया गया जागरूक,रतलाम मंडल में कारगिल विजय दिवस पर वृक्षारोपण अभियान

रतलाम मंडल में कारगिल विजय दिवस पर वृक्षारोपण अभियान

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने हेतु व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
 |  न्यूज़ डेस्क

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने हेतु व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार और पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, रतलाम मंडल की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर रेलवे कॉलोनी रोड नंबर-8 पर लगभग 50 पौधे लगाए। इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री पीयूष पाण्डेय ने किया।

इसी क्रम में बिनजाना स्टेशन रेलवे कॉलोनी में देवास एवं बिनजाना स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से 250 से अधिक पौधों का रोपण किया। इस अभियान में विभिन्न विभागों के कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल, सिविल डिफेंस, स्टेशन स्टाफ के परिवारजन और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मंडल रेल प्रबंधक ने सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने, उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।
रतलाम मंडल का यह नियमित रविवार वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम,27 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रतलाम द्वारा भाजपा जिला कार्यालय से शहीद चौक शहर सराय तक मशाल यात्रा निकाली गई । कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पौधारोपण एवं उनका संरक्षण करना हम सब की अहम जिम्मेदारी है प्रकृति से प्रेम करना चाहिए, वन्य संरक्षण से ही मानव जीवन है । पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, वन्य जीव संरक्षण तथा वन्य प्राणियों के प्रति प्रेम एवं संवेदनशीलता के महत्व को समझना होगा । उक्त विचार वनमंडलाधिकारी डॉ. अनुभा द्विवेदी द्वारा श्री राम मंदिर रामगढ़ पर श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मणों महिला मंडल द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में व्यक्त किए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
हरित भविष्य और पर्यावरण संरक्षण की भावना को साकार करने हेतु श्री जैन दिवाकर कमला बहू मंडल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नवकार मंत्र जाप और आराधना से हुआ। इसके पश्चात श्री जैन दिवाकर स्मारक प्रांगण में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पौधारोपण किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने मुंबई स्थित पश्चिम रेलवे मुख्यालय में आयोजित समारोह में मई 2026 के लिए "मैन ऑफ द मंथ" संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए। यह सम्मान उन कर्मचारियों को उनकी असाधारण सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के लिए दिया गया, .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। केबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चैतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में रतलाम शहर के कम्युनिटी हॉल में आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत कार्ड वितरण शिविर आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला चिकित्सालय रतलाम के चिकित्सकों ने एक जटिल अस्थि शल्य चिकित्सा कर चलने-फिरने में असमर्थ युवक को नया जीवन दिया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल ने 26 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस विनोबा नगर स्थित कारगिल उद्यान में क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, नव नियुक्त एल्डरमेन नारायण सांकला, पार्षद प्रतिनिधि किशोरसिंह राठौर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल हरमीत सिंह, 21 एम.पी. एन.सी.सी. बटालियन के कमाण्डिग आफिसर कर्नल राघवेन्द्र सिंह व पूर्व सैनिकों के साथ हर्षोल्लास से मनाया। .
अन्य
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 27 जुलाई। रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत रूप से प्रवेश (ट्रेसपासिंग), चलती ट्रेनों अथवा रेलवे परिसर में वीडियो/रील बनाने जैसी असुरक्षित गतिविधियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा "रेल के साथ खेल नहीं" नामक विशेष जन-जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने हेतु व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में नागरिकों को स्वस्थ, पर्यावरण के प्रति जागरूक और नशामुक्त रखने के उद्देश्य से एसवायएस ग्रुप द्वारा अभियान चलाया गया। इसके तहत शहर सराय से साइकिल संडे राइड का आयोजन किया गया। .