- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
इंदौर स्टेशन पर मुंशी प्रेमचंद जयंती पर आयोजित हुआ राजभाषा कार्यक्रम
स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति, इंदौर ने हिंदी साहित्य के महान कथाकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को स्टेशन परिसर में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन, व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें हिंदी तथा भारतीय साहित्य का युगप्रवर्तक लेखक बताया। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद की रचनाएँ सामाजिक समानता, मानवीय संवेदनाओं और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देती हैं और आज भी समाज के लिए उतनी ही प्रासंगिक हैं।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस अवसर पर उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा राजभाषा हिंदी के व्यापक प्रयोग और प्रचार-प्रसार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही हिंदी भाषा के संवर्धन और राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा मुंशी प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान को नमन करते हुए राष्ट्रभाषा हिंदी के व्यापक उपयोग का संकल्प लेने के साथ हुआ।



















