Skip to main content

दिव्य चातुर्मास महोत्सव में कठोपनिषद, गुरु-शिष्य परंपरा और श्रीमद्भागवत कथा पर दिया आध्यात्मिक संदेश,पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, रतलाम मंडल द्वारा ‘योगिक दृष्टि’ विषय पर कार्यशाला आयोजित,रतलाम के शाश्वत आलोक ने जीता ‘इंडियाज़ बेस्ट डिज़ाइन स्टूडेंट 2026’ का राष्ट्रीय पुरस्कार,शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में मुंशी प्रेमचंद जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई,इंदौर स्टेशन पर मुंशी प्रेमचंद जयंती पर आयोजित हुआ राजभाषा कार्यक्रम,सावन में बड़ी सुविधा घर बैठे पवित्र गंगाजल पहुँचा रहा डाक विभाग,हरित भविष्य की ओर रतलाम मंडल का महत्‍वपूर्ण कदम,चालीहा महोत्सव के तहत भगवान झूलेलाल को लगाया गया छप्पन भोग,निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद भारती जी महाराज के दिव्य चातुर्मास महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार को रतलाम में पहली बार उनकी भव्य शोभायात,रतलाम में श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद भारती जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया।

दिव्य चातुर्मास महोत्सव में कठोपनिषद, गुरु-शिष्य परंपरा और श्रीमद्भागवत कथा पर दिया आध्यात्मिक संदेश

श्री अखंड ज्ञान आश्रम में 31 जुलाई से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद भारती जी महाराज ने अपने प्रेरक उद्बोधन में गुरु-शिष्य परंपरा, विवेक, आत्मज्ञान तथा सनातन धर्म के विभिन्न आध्यात्मिक सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम, 1 अगस्त। श्री अखंड ज्ञान आश्रम में 31 जुलाई से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद भारती जी महाराज ने अपने प्रेरक उद्बोधन में गुरु-शिष्य परंपरा, विवेक, आत्मज्ञान तथा सनातन धर्म के विभिन्न आध्यात्मिक सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कठोपनिषद की व्याख्या करते हुए स्वामी विशोकानंद भारती जी महाराज ने कहा कि यदि गुरु तेजस्वी है तो शिष्य को भी तेजस्वी बनना होगा, क्योंकि आगे चलकर शिष्य को ही गुरु का दायित्व निभाना है। उन्होंने कहा कि जैसे गृहस्थ अपने योग्य पुत्र की कामना करता है, उसी प्रकार गुरु भी योग्य एवं संस्कारित शिष्य चाहता है। गुरु और शिष्य दोनों का तेजस्वी होना आवश्यक है, तभी ज्ञान परंपरा सुदृढ़ बनी रहती है।
उन्होंने अपने आध्यात्मिक जीवन का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि वर्ष 1974 के कुंभ मेले में उनके काका गुरुओं ने उन्हें निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य श्री की गोद में बैठाया था। गुरु के तेज, ज्ञान और आध्यात्मिक शक्ति से उन्होंने स्वयं को निरंतर "चार्ज" किया। वर्ष 1981 में वे गुरु के अनुरूप प्रतिष्ठित हुए और वर्ष 2014 में गुरु के ब्रह्मलीन होने के पश्चात उन्हें गुरु की आध्यात्मिक परंपरा के साथ पीठ का दायित्व भी प्राप्त हुआ।
स्वामी जी ने कहा कि शास्त्रों में गुरु और शिष्य दोनों के स्पष्ट लक्षण बताए गए हैं ताकि दोनों मार्ग से विचलित न हों। उन्होंने कहा कि साधु पलायनवादी नहीं, बल्कि परीक्षणवादी और निरीक्षणवादी होता है तथा बिना परीक्षण के अपनी शक्ति का उपयोग करना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि ऋषि दो प्रकार के होते हैं—ब्रह्मर्षि और राजर्षि। गृहस्थ जीवन में रहने वाले साधक राजर्षि हैं, जो साधना और आत्मचिंतन के माध्यम से आगे चलकर ब्रह्मर्षि बनने की दिशा में अग्रसर होते हैं।
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आश्रम आत्मिक शांति, विवेक और आध्यात्मिक उन्नति का केंद्र है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि देवता अथवा गुरु के स्थान पर कभी भी खाली हाथ न जाएं, क्योंकि यह श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है।
सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पूर्व पोथी पूजन नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पोरवाल ने किया।
भागवत कथा के प्रारंभिक उद्बोधन में स्वामी विशोकानंद भारती जी महाराज ने कहा कि वास्तविक विवेक आध्यात्मिक साधना और सत्संग से प्राप्त होता है। उन्होंने भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक प्राणी में एक ही परमात्मा का वास है, इसलिए सभी के प्रति समभाव रखना चाहिए। उन्होंने गीता के 16वें अध्याय में वर्णित दैवी और आसुरी संपदा का अध्ययन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संत समाज मानव को आध्यात्मिक रूप से परिपक्व बनाता है। प्रयागराज में हुए शास्त्रार्थ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संतों की पूजा पहले किए जाने का निर्णय इसलिए हुआ क्योंकि संत ही साधारण मनुष्य को साधना के माध्यम से दिव्य व्यक्तित्व प्रदान करते हैं।
स्वामी जी ने परिवार में सत्संग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पति-पत्नी दोनों यदि नियमित रूप से सत्संग करेंगे तो उनके विचार शुद्ध होंगे और पारिवारिक कलह स्वतः समाप्त हो जाएगी। उन्होंने गुरु-शिष्य, पति-पत्नी तथा भक्त-भगवान के संबंधों में समान विचार और पारस्परिक समझ की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। चातुर्मास महोत्सव में अखंड ज्ञान आश्रम के संतगण, महिला एवं पुरुष श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री अखंड ज्ञान आश्रम में 31 जुलाई से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद भारती जी महाराज ने अपने प्रेरक उद्बोधन में गुरु-शिष्य परंपरा, विवेक, आत्मज्ञान तथा सनातन धर्म के विभिन्न आध्यात्मिक सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, रतलाम मंडल की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती अर्चना शर्मा एवं संगठन की अन्य सदस्याओं की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में रेलवे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतलाम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ के लिए ‘योगिक दृष्टि’ विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल उपकरणों के उपयोग के बीच आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना था। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी साहित्य के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती साहित्यिक गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी की तस्वीर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वलित किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति, इंदौर ने हिंदी साहित्य के महान कथाकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को स्टेशन परिसर में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
वैसे तो भारतीय डाक विभाग वर्षभर आमजन को गंगोत्री से प्राप्त शुद्ध एवं पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराता है, लेकिन पवित्र श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं बढ़ती मांग को देखते हुए रतलाम डाक संभाग द्वारा विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर सिंधु सेना श्री लाल सांई चालिहा महोत्सव समिति के द्वारा आयोजित में सिंधी समाज के सबसे बड़े और आस्था के महापर्व पूज्य चालिहा महोत्सव के तहत भगवान श्री झूलेलाल को छप्पन भोग लगाया गया । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद भारती जी महाराज के दिव्य चातुर्मास महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार को रतलाम में पहली बार उनकी भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा नगर के विभिन्न समाजों और संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद भारती जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अवसर पर रतलाम आगमन पर समाज ने पुष्पवर्षा एवं पुष्पमालाओं के माध्यम से संत समाज के सभी संतों का आत्मीय अभिनंदन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला स्टेण्डिंग कमेटी की बैटक का आयोजन कार्यालय कलेक्टर सभाग्रह रतलाम मे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ किया गया। बैठक में श्री बृजेंद्र रावत एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रतलाम एसडीएम श्री तरुण जैन, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लोक निर्माण विभाग के श्री महेंद्र चौहान अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। .

दिव्य चातुर्मास महोत्सव में कठोपनिषद, गुरु-शिष्य परंपरा और श्रीमद्भागवत कथा पर दिया आध्यात्मिक संदेश,पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, रतलाम मंडल द्वारा ‘योगिक दृष्टि’ विषय पर कार्यशाला आयोजित,रतलाम के शाश्वत आलोक ने जीता ‘इंडियाज़ बेस्ट डिज़ाइन स्टूडेंट 2026’ का राष्ट्रीय पुरस्कार,शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में मुंशी प्रेमचंद जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई,इंदौर स्टेशन पर मुंशी प्रेमचंद जयंती पर आयोजित हुआ राजभाषा कार्यक्रम,सावन में बड़ी सुविधा घर बैठे पवित्र गंगाजल पहुँचा रहा डाक विभाग,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध