Skip to main content

दिव्य चातुर्मास महोत्सव में कठोपनिषद, गुरु-शिष्य परंपरा और श्रीमद्भागवत कथा पर दिया आध्यात्मिक संदेश,पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, रतलाम मंडल द्वारा ‘योगिक दृष्टि’ विषय पर कार्यशाला आयोजित,रतलाम के शाश्वत आलोक ने जीता ‘इंडियाज़ बेस्ट डिज़ाइन स्टूडेंट 2026’ का राष्ट्रीय पुरस्कार,शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में मुंशी प्रेमचंद जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई,इंदौर स्टेशन पर मुंशी प्रेमचंद जयंती पर आयोजित हुआ राजभाषा कार्यक्रम,सावन में बड़ी सुविधा घर बैठे पवित्र गंगाजल पहुँचा रहा डाक विभाग,हरित भविष्य की ओर रतलाम मंडल का महत्‍वपूर्ण कदम,चालीहा महोत्सव के तहत भगवान झूलेलाल को लगाया गया छप्पन भोग,निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद भारती जी महाराज के दिव्य चातुर्मास महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार को रतलाम में पहली बार उनकी भव्य शोभायात,रतलाम में श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद भारती जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया।

शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में मुंशी प्रेमचंद जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी साहित्य के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती साहित्यिक गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी की तस्वीर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वलित किया गया
 |  न्यूज़ डेस्क

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी साहित्य के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती साहित्यिक गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी की तस्वीर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वलित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाई. के. मिश्र ने की। कार्यक्रम में साहित्यिक व्यक्तव्य डॉ. शोभना तिवारी ने लेखन, कला में रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन विषय पर प्रभावशाली साहित्यिक वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में हिंदी रोजगार का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। विभिन्न प्लेटफार्म पर अपनी रचनाशीलता से धन अर्जन कर सकते है। प्रेमचंद का साहित्य भारतीय समाज का यथार्थ चित्रण है तथा उनकी रचनाएँ आज भी सामाजिक न्याय, मानवीय संवेदना और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देती हैं।
कार्यक्रम में प्रोफेसर रतन चौहान गरिमामय अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में मुंशी प्रेमचंद का साहित्य और उसकी समकालीन प्रासंगिकता पर प्रभाव शाली साहित्यिक वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य भारतीय समाज का यथार्थ चित्रण है तथा उनकी रचनाएँ आज भी सामाजिक न्याय, मानवीय संवेदना और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देती है। प्रेमचंद ने तत्कालीन, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक परिस्थितियों का चित्रण अपने साहित्य में किया है साहित्य को भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों का सशक्त दर्पण बताते हुए विद्यार्थियों से उनकी रचनाओं के अध्ययन का आह्वान किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. वाई. के. मिश्र ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद का साहित्य समाज को नई दिशा देने वाला साहित्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से साहित्य के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को समझने तथा मानवीय मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का आग्रह किया। डॉ.अर्चना भट्ट ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य सामाजिक समरसता, नैतिकता, मानवता की स्थापना, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम को डा्रॅ. अर्चना सक्सेना ने भी सम्बोधित करते हुए प्रेमचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. जी.एस. डावर ने किया। अंत में डॉ. एंजेला सिंगारे ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री अखंड ज्ञान आश्रम में 31 जुलाई से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद भारती जी महाराज ने अपने प्रेरक उद्बोधन में गुरु-शिष्य परंपरा, विवेक, आत्मज्ञान तथा सनातन धर्म के विभिन्न आध्यात्मिक सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, रतलाम मंडल की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती अर्चना शर्मा एवं संगठन की अन्य सदस्याओं की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में रेलवे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतलाम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ के लिए ‘योगिक दृष्टि’ विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल उपकरणों के उपयोग के बीच आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना था। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी साहित्य के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती साहित्यिक गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी की तस्वीर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वलित किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति, इंदौर ने हिंदी साहित्य के महान कथाकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को स्टेशन परिसर में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
वैसे तो भारतीय डाक विभाग वर्षभर आमजन को गंगोत्री से प्राप्त शुद्ध एवं पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराता है, लेकिन पवित्र श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं बढ़ती मांग को देखते हुए रतलाम डाक संभाग द्वारा विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर सिंधु सेना श्री लाल सांई चालिहा महोत्सव समिति के द्वारा आयोजित में सिंधी समाज के सबसे बड़े और आस्था के महापर्व पूज्य चालिहा महोत्सव के तहत भगवान श्री झूलेलाल को छप्पन भोग लगाया गया । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद भारती जी महाराज के दिव्य चातुर्मास महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार को रतलाम में पहली बार उनकी भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा नगर के विभिन्न समाजों और संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद भारती जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अवसर पर रतलाम आगमन पर समाज ने पुष्पवर्षा एवं पुष्पमालाओं के माध्यम से संत समाज के सभी संतों का आत्मीय अभिनंदन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला स्टेण्डिंग कमेटी की बैटक का आयोजन कार्यालय कलेक्टर सभाग्रह रतलाम मे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ किया गया। बैठक में श्री बृजेंद्र रावत एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रतलाम एसडीएम श्री तरुण जैन, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लोक निर्माण विभाग के श्री महेंद्र चौहान अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। .

दिव्य चातुर्मास महोत्सव में कठोपनिषद, गुरु-शिष्य परंपरा और श्रीमद्भागवत कथा पर दिया आध्यात्मिक संदेश,पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, रतलाम मंडल द्वारा ‘योगिक दृष्टि’ विषय पर कार्यशाला आयोजित,रतलाम के शाश्वत आलोक ने जीता ‘इंडियाज़ बेस्ट डिज़ाइन स्टूडेंट 2026’ का राष्ट्रीय पुरस्कार,शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में मुंशी प्रेमचंद जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई,इंदौर स्टेशन पर मुंशी प्रेमचंद जयंती पर आयोजित हुआ राजभाषा कार्यक्रम,सावन में बड़ी सुविधा घर बैठे पवित्र गंगाजल पहुँचा रहा डाक विभाग,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध