Skip to main content

प्रवेश पर पौधा लगाया , प्रस्थान पर पेड़ सौंप कर जाएंगी,रतलाम के नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मां कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना,जनसुनवाई में 108 आवेदनों की सुनवाई की,गुरु की आज्ञा का पालन ही शिष्य को सिद्धि और मोक्ष के मार्ग पर ले जाता है : महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती,युवाओं के लिए नीमचौक जैन स्थानक पर आयोजित हुआ प्रेरणादायी सेमिनार,इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत सुरंग निर्माण कार्य में तेजी टनल लाइनिंग का कार्य पूर्ण, बैलास्टलेस ट्रैक एवं अन्य सिविल कार्य तीव्र गति से प्रगति पर,नवागत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने पदभार ग्रहण किया,पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर जी के प्रत्यक्ष दर्शियों का "जैन दिवाकर रत्न सम्मान" से बहुमान,काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, रतलाम को अंगदान एवं देहदान के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट जनजागरण और सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।,कलेक्टर कार्यालय में हुआ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन

प्रवेश पर पौधा लगाया , प्रस्थान पर पेड़ सौंप कर जाएंगी

रतलाम। पी.एम. श्री माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में वातावरण को स्वस्थ एवं हरा-भरा रखने तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा प्रायोगिक रूप से प्रदान करने के उद्देश्य से "मेरा पौधा- मेरा कल" अभियान विगत चार वर्षों से लगातार जारी है।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। पी.एम. श्री माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में वातावरण को स्वस्थ एवं हरा-भरा रखने तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा प्रायोगिक रूप से प्रदान करने के उद्देश्य से "मेरा पौधा- मेरा कल" अभियान विगत चार वर्षों से लगातार जारी है। जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित विद्यालयों में प्रदेश स्तरीय यह अभिनव नवाचार है । इस अभियान के अंतर्गत कक्षा छठी में प्रवेश लेने वाली बालिका प्रवेश के समय एक पौधा लगाती है, क्योंकि यह आवासीय परिसर है , इसलिए बालिका 6 वर्ष तक इस पौधे की स्वयं देखभाल करती है और जब 12वीं उत्तीर्ण कर यहां से प्रस्थान करती है तो पेड़ का रूप ले चुके पौधे को बालिका इस संस्थान को भेंट कर जाती है। पौधा उस बालिका के नाम पर ही रहता है। जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती प्रियंका राय के मार्गदर्शन में इस वर्ष कक्षा 6 में प्रवेशित सत्तर बालिकाओं ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद् श्री राजेन्द्र पुष्पद एवं श्री के.के. पचौरी ने छात्राओं के साथ पौधरोपण कर इस अभियान के सफल होने तथा इससे कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की पहल प्रदेश स्तर तक पहुंचाने की कामना व्यक्त की । इस वर्ष पौधरोपण अभियान में नगर निगम रतलाम की सक्रिय भागीदारी रही।

हर बालिका के नाम से पहचाना जाता है पौधा

संस्था के प्राचार्य श्री गणतंत्र मेहता ने बताया कि यह अभियान सिर्फ पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को उनके पर्यावरण के प्रति दायित्व से जोड़ने का अभियान भी है । यहां कक्षा 6 में प्रवेश होने वाली प्रत्येक बालिका प्रवेश के समय एक पौधा लगाती है। पौधे पर उसी के नाम की तख्ती लगाई जाती है।यह पर्यावरण प्रबंधन और प्रकृति से बच्चों को परिचित कराने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने की एक अभिनव पहल है ।
बालिकाओं द्वारा यह संदेश दिया जा रहा कि अपने कल को यदि सुरक्षित रखना है तो अपने जीवन में कम से कम एक पौधे को सुरक्षित रखना ज़रूरी है।

दो सौ से अधिक पौधे बन रहे हैं पेड़

इस योजना के अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में प्रतिवर्ष प्रवेश लेने वाली 70 बालिकाओं द्वारा सत्र प्रारंभ होने पर एक पौधा लगाया जाता है।अब तक दो सौ से अधिक पौधे लगाए गए हैं जो सभी जीवित हैं। उन्होंने बताया कि पौधों को पानी देना , उनकी सुरक्षा करना आदि दायित्व बालिकाओं द्वारा ही किया जाता है। यह उनके शैक्षणिक आंतरिक मूल्यांकन का एक आधार भी बनता है ।पौधरोपण संस्था परिसर में ही किया जाता है। परिसर पूर्णतः सुरक्षित है। जो पौधा कक्षा 6 की बालिका द्वारा लगाया जा रहा है उसकी देखभाल में अन्य सभी बालिकाएं सहायता करती हैं और इस कार्य के लिए सहयोग भी करती हैं ।प्रत्येक बालिका को एक डायरी भी प्रदान की गई है, जिसमें वह पौधे में होने वाली वृद्धि को अंकित करती है। डायरी में पौधे का वर्णन, इसके लाभ और उपयोग भी दर्शाया जाता है। शिक्षकों द्वारा इस पुस्तिका की निरंतर जांच की जाती है ताकि बालिकाओं द्वारा दर्ज़ की जा रही जानकारी के अनुसार उन्हें मार्गदर्शन दिया जा सके ।

बायोडायवर्सिटी और बॉटनिकल गार्डन भी तैयार हुआ

श्री मेहता ने बताया कि विद्यालय परिसर में उपलब्ध स्थान को हरा-भरा करने के उद्देश्य से यह पहल अभिनव साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विभिन्न प्रजातियों के पौधे परिसर में रोपे गए हैं । इस अभियान के अंतर्गत एक बायोडायवर्सिटी गार्डन और एक बॉटनिकल गार्डन विकसित किया है । यह बालिकाओं के अध्ययन में भी सहायक हो रहा है। विज्ञान की बालिकाओं को जैव विविधता के संबंध में और वनस्पति विज्ञान की जानकारियों को प्रायोगिक रूप से समझने में यह उद्यान सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि परिसर में प्रतिवर्ष सत्तर पौधों का रोपण और उन्हें संभालने के प्रति विद्यार्थियों का समर्पण इस संस्थान में सहभागिता और जागरूकता को रेखांकित कर रहा है। पौधरोपण अवसर पर संस्था के शिक्षकगण, विद्यार्थी मौजूद थे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पी.एम. श्री माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में वातावरण को स्वस्थ एवं हरा-भरा रखने तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा प्रायोगिक रूप से प्रदान करने के उद्देश्य से "मेरा पौधा- मेरा कल" अभियान विगत चार वर्षों से लगातार जारी है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले के नवागत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने विधिवत पदभार ग्रहण करने के पश्चात शहर के प्रसिद्ध मां कालिका माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां कालिका की आरती कर जिले की सुख, शांति, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 108 आवेदन प्राप्त हुए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में चल रहे दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर, परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद भारती जी महाराज के सान्निध्य में प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि गुरु की आज्ञा का निष्ठापूर्वक पालन ही शिष्य को सिद्धि, कल्याण और मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर करता है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के तत्वावधान में नीमचौक स्थित जैन स्थानक पर युवाओं और विद्यार्थियों के लिए "सपनों से सफलता तक" विषय पर एक दिवसीय मोटिवेशनल एवं लीडरशिप सेमिनार का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम वर्धमान तपोनिधि, जिनशासन प्रभाविका प.पू. प्रफुल्लाजी म. सा. आदि ठाणा-5 के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अंतर्गत निर्माणाधीन इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में सुरंग निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप तेजी से आगे बढ़ रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के आईएएस अधिकारी श्री अजय कटेसरिया ने मंगलवार को रतलाम जिले के नवागत कलेक्टर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर जिला एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापुरुषों का जीवन स्वयं एक प्रकाश पुंज होता है, जो पीढ़ियों को सत्य, अहिंसा और सदाचार के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। लोकनायक संत, जगत वल्लभ, संघ एकता के अग्रदूत एवं प्रसिद्ध वक्ता पंडित रत्न जैन दिवाकर पूज्य गुरुदेव श्री चौथमल जी महाराज का दिव्य व्यक्तित्व और कालजयी कृतित्व युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा। उक्त विचार अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आई. एम. सेठिया ने नीमचौक जैन स्थानक पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। अवसर था रतलाम के उन वरिष्ठ श्रावकों .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। 16वें भारतीय अंगदान दिवस (3 अगस्त) के अवसर पर महात्मा गांधी शासकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, रतलाम को अंगदान एवं देहदान के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट जनजागरण और सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माह के प्रथम कार्य दिवस पर सोमवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। .

प्रवेश पर पौधा लगाया , प्रस्थान पर पेड़ सौंप कर जाएंगी,रतलाम के नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मां कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना,जनसुनवाई में 108 आवेदनों की सुनवाई की,गुरु की आज्ञा का पालन ही शिष्य को सिद्धि और मोक्ष के मार्ग पर ले जाता है : महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती,युवाओं के लिए नीमचौक जैन स्थानक पर आयोजित हुआ प्रेरणादायी सेमिनार,इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत सुरंग निर्माण कार्य में तेजी टनल लाइनिंग का कार्य पूर्ण, बैलास्टलेस ट्रैक एवं अन्य सिविल कार्य तीव्र गति से प्रगति पर,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध