Skip to main content

प्रवेश पर पौधा लगाया , प्रस्थान पर पेड़ सौंप कर जाएंगी,रतलाम के नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मां कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना,जनसुनवाई में 108 आवेदनों की सुनवाई की,गुरु की आज्ञा का पालन ही शिष्य को सिद्धि और मोक्ष के मार्ग पर ले जाता है : महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती,युवाओं के लिए नीमचौक जैन स्थानक पर आयोजित हुआ प्रेरणादायी सेमिनार,इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत सुरंग निर्माण कार्य में तेजी टनल लाइनिंग का कार्य पूर्ण, बैलास्टलेस ट्रैक एवं अन्य सिविल कार्य तीव्र गति से प्रगति पर,नवागत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने पदभार ग्रहण किया,पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर जी के प्रत्यक्ष दर्शियों का "जैन दिवाकर रत्न सम्मान" से बहुमान,काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, रतलाम को अंगदान एवं देहदान के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट जनजागरण और सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।,कलेक्टर कार्यालय में हुआ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन

युवाओं के लिए नीमचौक जैन स्थानक पर आयोजित हुआ प्रेरणादायी सेमिनार

श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के तत्वावधान में नीमचौक स्थित जैन स्थानक पर युवाओं और विद्यार्थियों के लिए "सपनों से सफलता तक" विषय पर एक दिवसीय मोटिवेशनल एवं लीडरशिप सेमिनार का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम वर्धमान तपोनिधि, जिनशासन प्रभाविका प.पू. प्रफुल्लाजी म. सा. आदि ठाणा-5 के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के तत्वावधान में नीमचौक स्थित जैन स्थानक पर युवाओं और विद्यार्थियों के लिए "सपनों से सफलता तक" विषय पर एक दिवसीय मोटिवेशनल एवं लीडरशिप सेमिनार का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम वर्धमान तपोनिधि, जिनशासन प्रभाविका प.पू. प्रफुल्लाजी म. सा. आदि ठाणा-5 के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया।
सेमिनार के मुख्य वक्ता डॉ. (सी.ए.) आई. एम. सेठिया (अध्यक्ष, अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति) ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में कामयाबी उपहार में नहीं मिलती, बल्कि इसके लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही समय पर निर्णय लेना आवश्यक है। उन्होंने कहा, "सफलता आपकी मुट्ठी में है, यह बाजार में नहीं बिकती। आपकी सोच और निर्णय ही आपका भविष्य तय करते हैं।" उन्होंने युवाओं से अपनी आंतरिक क्षमता को पहचानकर असफलता को सफलता में बदलने का आह्वान किया।
जीवन मे सफलता प्राप्त करने के लिए स्वयं का आत्मविश्वास दृढ़ निश्चय और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी हे । एक घंटे से अधिक अपने अत्यंत प्रभावित उद्बोधन मे उपस्थित युवा शक्ति को सफलता की टिप्स देते हुए कहा कि सफलता आपकी मुट्ठी मे है प्रतिस्पर्धा के इस युग में खुद को ही तैयार कर तराशना होगा क्योंकि आपका निर्णय और आपका व्यक्तित्व ही आपका भविष्य है।
श्री सेठिया ने दृढ़ निश्चय, समर्पण और अनुशासन को सफलता का मूलमंत्र बताने के साथ ही महापुरूषों की जीवनी के प्रेरक प्रसंग प्रसंगों से युवा शक्ति को आव्हान किया कि स्वयं को असहाय कमजोर नहीं मानते हुए अपनी अंतरिक शक्ति को पहचान कर असफलताओं को सफलता मे बदलने के लिए संकल्प शक्ति को जाग्रत करे।
सफलता के लिए डॉ सेठिया ने समय की कीमत को पहचान कर जीवन मे सरलता, धैर्य, ईमानदारी, टीम भावना, विनम्रता और सकारात्मक मानसिकता जेसे गुण को विकसित कर अपने व्यक्तित्व का विकास कर खुद की ब्रांड इमेज बनाये और विश्वास जीत कर विश्वसनीयता कमाये और सफलता के अंतिम मुकाम पर पहुंच कर खुद के जीवन को सार्थक बनाए ऐसा आवहान युवाओं से किया।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन युवा समिति के अध्यक्ष रमेश मेहता ने कहा कि सच्चा नेतृत्व वही है जो सफलता का श्रेय पूरी टीम को दे और असफलता की पूरी जिम्मेदारी खुद ले। उन्होंने स्पष्ट लक्ष्य और सेवा भावना को सफलता का आधार बताया। महामंत्री कमलेश दुग्गड़ ने युवाओं से मन का डर निकालकर सीखने की ललक पैदा करने की बात कही, वहीं संघ गौरव महेंद्र बोथरा ने नीतिगत लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक सोच को प्रगति की कुंजी बताया।
कार्यक्रम में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष अजय खिमेसरा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष कटारिया, संघ रत्न इंदर मल जैन, विनोद बाफना तथा कार्यक्रम संयोजक प्रितेश कटारिया ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन अरिहंत बोराणा ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन विरेन्द्र कटारिया द्वारा किया गया। सेमिनार में बड़ी संख्या में युवाओं और विद्यार्थियों व गणमान्य समाजजनों की उपस्थिति रही।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पी.एम. श्री माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में वातावरण को स्वस्थ एवं हरा-भरा रखने तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा प्रायोगिक रूप से प्रदान करने के उद्देश्य से "मेरा पौधा- मेरा कल" अभियान विगत चार वर्षों से लगातार जारी है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले के नवागत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने विधिवत पदभार ग्रहण करने के पश्चात शहर के प्रसिद्ध मां कालिका माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां कालिका की आरती कर जिले की सुख, शांति, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 108 आवेदन प्राप्त हुए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में चल रहे दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर, परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद भारती जी महाराज के सान्निध्य में प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि गुरु की आज्ञा का निष्ठापूर्वक पालन ही शिष्य को सिद्धि, कल्याण और मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर करता है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के तत्वावधान में नीमचौक स्थित जैन स्थानक पर युवाओं और विद्यार्थियों के लिए "सपनों से सफलता तक" विषय पर एक दिवसीय मोटिवेशनल एवं लीडरशिप सेमिनार का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम वर्धमान तपोनिधि, जिनशासन प्रभाविका प.पू. प्रफुल्लाजी म. सा. आदि ठाणा-5 के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अंतर्गत निर्माणाधीन इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में सुरंग निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप तेजी से आगे बढ़ रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के आईएएस अधिकारी श्री अजय कटेसरिया ने मंगलवार को रतलाम जिले के नवागत कलेक्टर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर जिला एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापुरुषों का जीवन स्वयं एक प्रकाश पुंज होता है, जो पीढ़ियों को सत्य, अहिंसा और सदाचार के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। लोकनायक संत, जगत वल्लभ, संघ एकता के अग्रदूत एवं प्रसिद्ध वक्ता पंडित रत्न जैन दिवाकर पूज्य गुरुदेव श्री चौथमल जी महाराज का दिव्य व्यक्तित्व और कालजयी कृतित्व युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा। उक्त विचार अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आई. एम. सेठिया ने नीमचौक जैन स्थानक पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। अवसर था रतलाम के उन वरिष्ठ श्रावकों .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। 16वें भारतीय अंगदान दिवस (3 अगस्त) के अवसर पर महात्मा गांधी शासकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, रतलाम को अंगदान एवं देहदान के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट जनजागरण और सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माह के प्रथम कार्य दिवस पर सोमवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। .

प्रवेश पर पौधा लगाया , प्रस्थान पर पेड़ सौंप कर जाएंगी,रतलाम के नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मां कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना,जनसुनवाई में 108 आवेदनों की सुनवाई की,गुरु की आज्ञा का पालन ही शिष्य को सिद्धि और मोक्ष के मार्ग पर ले जाता है : महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती,युवाओं के लिए नीमचौक जैन स्थानक पर आयोजित हुआ प्रेरणादायी सेमिनार,इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत सुरंग निर्माण कार्य में तेजी टनल लाइनिंग का कार्य पूर्ण, बैलास्टलेस ट्रैक एवं अन्य सिविल कार्य तीव्र गति से प्रगति पर,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध