Skip to main content

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रतलाम में निकली विशाल तिरंगा रैली,हरियाली अमावस्या पर गढ़ कैलाश-अमृत सागर पर शुरू हुआ मेला भविष्य में भव्य, आकर्षक और विस्तृत होगा,अध्यक्ष गोविंद काकानी के रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनने पर किया भव्य स्वागत,हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत मेरा युवा भारत ने की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित,अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित,स्मृति-शेष: जोशीली आवाज का वो सम्मोहन और पत्रकारिता का बरगद... अलविदा शरद जोशी सर!,हरियाली अमावस्या पर भाई-बहन की पहाड़ी पर हुआ त्रिवेणी वन रोपण अभियान का शुभारंभ, पद्मश्री महेश शर्मा और संतों की मौजूदगी में रोपी त्रिवेणी,ए0 डी0 आर0 सेंटर रतलाम में ड्रायविंग लाइसेंस हेतु शिविर संपन्न।,रतलाम: अलकापुरी निवासीहिमांशु शुक्ला, पुत्र श्री चंद्रशेखर शुक्ला, को एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) अवार्ड 2025 – स्पेसक्राफ्ट एंड रिलेटेड टेक्नोलॉजी से सम्मानित किया गया।,रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रतलाम में निकली विशाल तिरंगा रैली

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रतलाम शहर में गुरुवार को विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नगर निगम कार्यालय परिसर से हुआ। रैली में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
 |  न्यूज़ डेस्क

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रतलाम शहर में गुरुवार को विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नगर निगम कार्यालय परिसर से हुआ। रैली में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।



तिरंगा रैली नगर निगम कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर कॉलेज रोड, जेल रोड, लोकेन्द्र टॉकीज, न्यू रोड, दो बत्ती होते हुए महाराजा सज्जन सिंह चौराहा पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। पूरे मार्ग में तिरंगा लहराते हुए नागरिकों ने देशभक्ति का उत्साह प्रदर्शित किया।



रैली में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम महापौर श्री प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक शामिल हुए।



कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने कहा कि देश इस वर्ष अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने रतलाम जिले के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन हमें उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर देता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना खून और पसीना बहाया।



कलेक्टर श्री कटेसरिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ एक अच्छे नागरिक के रूप में अपने दायित्वों को भी याद करना चाहिए। हम सभी की जिम्मेदारी है कि रतलाम शहर और पूरे जिले को स्वच्छ रखें तथा जिले की प्रगति और विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और रतलाम को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने में सहभागी बनने का आह्वान किया।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रतलाम शहर में गुरुवार को विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नगर निगम कार्यालय परिसर से हुआ। रैली में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर गढ़ कैलाश स्थित अमृत सागर तालाब की पाल पर प्राचीन समय से चली आ रही पारंपरिक मेले की परंपरा को पुन: प्रारंभ किया गया। मेले का शुभारंभ आचार्य महामंडलेश्वर 1008 स्वामी श्री विश्वोकानंद भारती जी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार एवं ऋचाओं के पाठ के साथ किया गया। उन्होंने मेले के शुभारंभ की घोषणा करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बनने पर बधाई बैठक के दौरान एक विशेष उत्सव का माहौल देखने को मिला। एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद काकानी को 'रतलाम विकास प्राधिकरण' का उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया तथा पुष्पहार पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं दीं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय भावना जागृत करना, देश के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना था। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल से गुजरने वाली अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन का एक फेरा विस्‍तारित किया गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माननीय म0 प्र0 उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में उल्लास एक अभिनव प्रयोग अंतर्गत श्री जगदीश बिल्लोरे, जिला परिवहन अधिकारी के सहयोग से न्यायाधीशगण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं उनके परिवारजन के ड्रायविंग लाइसेंस बनवाये जाने के लिए प्रातः 10ः30 बजे दोपहर 03ः00 बजे तक शिविर आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम: अलकापुरी निवासी एवं अहमदाबाद स्थित इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर में कार्यरत हिमांशु शुक्ला, पुत्र श्री चंद्रशेखर शुक्ला, को एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) अवार्ड 2025 – स्पेसक्राफ्ट एंड रिलेटेड टेक्नोलॉजी से सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पूरे देश से स्पेसक्राफ्ट एंड रिलेटेड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हिमांशु शुक्ला का चयन देश के चुनिंदा प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों में हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री जोशी स्मृति में प्रतिवर्ष “ साहसी पत्रकार” पुरस्कार रतलाम प्रेस क्लब एवं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा प्रेस क्लब भवन पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा में जिले भर के पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्म शांति के लिए प्रार्थना की । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रतलाम द्वारा आयोजित तिरंगा वाहन रैली के समापन अवसर पर भव्य मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर जीने रतलाम जिले के युवाओं से राष्ट्रभक्ति की भावना को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
आमजन को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय तक अनावश्यक रूप से आने की परेशानी से राहत दिलाने तथा प्रशासन को नागरिकों के अधिक निकट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अजय कटेसरिया ने जिले में जनसुनवाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। .

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रतलाम में निकली विशाल तिरंगा रैली,हरियाली अमावस्या पर गढ़ कैलाश-अमृत सागर पर शुरू हुआ मेला भविष्य में भव्य, आकर्षक और विस्तृत होगा,अध्यक्ष गोविंद काकानी के रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनने पर किया भव्य स्वागत,हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत मेरा युवा भारत ने की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित,अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित,स्मृति-शेष: जोशीली आवाज का वो सम्मोहन और पत्रकारिता का बरगद... अलविदा शरद जोशी सर!,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध