Skip to main content

हरियाली अमावस्या पर भाई-बहन की पहाड़ी पर हुआ त्रिवेणी वन रोपण अभियान का शुभारंभ, पद्मश्री महेश शर्मा और संतों की मौजूदगी में रोपी त्रिवेणी,ए0 डी0 आर0 सेंटर रतलाम में ड्रायविंग लाइसेंस हेतु शिविर संपन्न।,रतलाम: अलकापुरी निवासीहिमांशु शुक्ला, पुत्र श्री चंद्रशेखर शुक्ला, को एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) अवार्ड 2025 – स्पेसक्राफ्ट एंड रिलेटेड टेक्नोलॉजी से सम्मानित किया गया।,रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि,तिरंगा वाहन रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प,जनसुनवाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब हर विभाग में हर मंगलवार होगी जनसुनवाई : कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया,स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विभागीय अधिकारियों ने पुलिस लाइन मैदान परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया,श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में छात्र परिषद का पदग्रहण समारोह संपन्न,रतलाम 11 अगस्त 2026/ जिले में इस वर्ष अब तक औसतन 421.75 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है।,उज्जैन स्टेशन पर कल से बदला चार ट्रेनों का प्लेटफॉर्म, रतलाम मंडल ने जारी किया नया शेडयूल

तिरंगा वाहन रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रतलाम द्वारा आयोजित तिरंगा वाहन रैली के समापन अवसर पर भव्य मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर जीने रतलाम जिले के युवाओं से राष्ट्रभक्ति की भावना को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम,12 अगस्त ।भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रतलाम द्वारा आयोजित तिरंगा वाहन रैली के समापन अवसर पर भव्य मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर जीने रतलाम जिले के युवाओं से राष्ट्रभक्ति की भावना को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने मंचासीन सभी अतिथियों का तिरंगा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। श्री सोनी ने स्वागत भाषण के माध्यम से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं रतलाम जिले की 5 विधानसभा के 25 मंडलों से बड़ी संख्या में उपस्थित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने रैली में शामिल सभी युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम के पश्चात यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार से राष्ट्रध्वज तिरंगे का अपमान न हो। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि रैली में उपलब्ध कराए गए तिरंगे को 15 अगस्त को अपने घर पर सम्मानपूर्वक सबसे ऊँची जगह पर फहराएं तथा सदैव तिरंगे की गरिमा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखें कार्यक्रम को रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री विप्लव जैन ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्रहित एवं संगठन के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आर.डी.ए. अध्यक्ष मनोहर पोरवाल,उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंग पुरोहित, शैलेन्द्र डागा, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप यादव, सैलाना की पूर्व विधायक संगीता चारेल, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप मकवाना एवं अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद डामोर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ रांका ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। तिरंगे के साथ निकली भव्य वाहन रैली और मंच से दिए गए राष्ट्रभक्ति के संदेश ने पूरे आयोजन को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । हरियाली अमावस्या पर मंगलवार को शिवगढ़ रोड स्थित भाई-बहन की पहाड़ी पर त्रिवेणी वन रोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। पद्मश्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा शिवगंगा अभियान, झाबुआ के संस्थापक महेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं समाजजन की उपस्थिति में पहली त्रिवेणी (वट, पीपल और नीम) का मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन के साथ रोपण किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माननीय म0 प्र0 उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में उल्लास एक अभिनव प्रयोग अंतर्गत श्री जगदीश बिल्लोरे, जिला परिवहन अधिकारी के सहयोग से न्यायाधीशगण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं उनके परिवारजन के ड्रायविंग लाइसेंस बनवाये जाने के लिए प्रातः 10ः30 बजे दोपहर 03ः00 बजे तक शिविर आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम: अलकापुरी निवासी एवं अहमदाबाद स्थित इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर में कार्यरत हिमांशु शुक्ला, पुत्र श्री चंद्रशेखर शुक्ला, को एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) अवार्ड 2025 – स्पेसक्राफ्ट एंड रिलेटेड टेक्नोलॉजी से सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पूरे देश से स्पेसक्राफ्ट एंड रिलेटेड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हिमांशु शुक्ला का चयन देश के चुनिंदा प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों में हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री जोशी स्मृति में प्रतिवर्ष “ साहसी पत्रकार” पुरस्कार रतलाम प्रेस क्लब एवं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा प्रेस क्लब भवन पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा में जिले भर के पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्म शांति के लिए प्रार्थना की । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रतलाम द्वारा आयोजित तिरंगा वाहन रैली के समापन अवसर पर भव्य मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर जीने रतलाम जिले के युवाओं से राष्ट्रभक्ति की भावना को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
आमजन को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय तक अनावश्यक रूप से आने की परेशानी से राहत दिलाने तथा प्रशासन को नागरिकों के अधिक निकट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अजय कटेसरिया ने जिले में जनसुनवाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 11 अगस्त 2026/ 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन पुलिस लाइन मैदान परेड ग्राउंड पर किया जाना है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी अध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, सहसचिव हरजीत सलूजा तथा वरिष्ठ शिक्षक शमा चेलानी, सरला माहेश्वरी एवं मनीषा ठक्कर द्वारा मां सरस्वती व श्री गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात् शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मां सरस्वती वंदना तथा शबद कीर्तन की सुमधुर प्रस्तुति दी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में इस वर्ष अब तक औसतन 421.75 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में रतलाम जिले में 40.0 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चार प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव किया है। संशोधित व्यवस्था 11 अगस्त 2026 से प्रभावी हो गई है। .

हरियाली अमावस्या पर भाई-बहन की पहाड़ी पर हुआ त्रिवेणी वन रोपण अभियान का शुभारंभ, पद्मश्री महेश शर्मा और संतों की मौजूदगी में रोपी त्रिवेणी,ए0 डी0 आर0 सेंटर रतलाम में ड्रायविंग लाइसेंस हेतु शिविर संपन्न।,रतलाम: अलकापुरी निवासीहिमांशु शुक्ला, पुत्र श्री चंद्रशेखर शुक्ला, को एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) अवार्ड 2025 – स्पेसक्राफ्ट एंड रिलेटेड टेक्नोलॉजी से सम्मानित किया गया।,रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि,तिरंगा वाहन रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प,जनसुनवाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब हर विभाग में हर मंगलवार होगी जनसुनवाई : कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध