- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम: अलकापुरी निवासीहिमांशु शुक्ला, पुत्र श्री चंद्रशेखर शुक्ला, को एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) अवार्ड 2025 – स्पेसक्राफ्ट एंड रिलेटेड टेक्नोलॉजी से सम्मानित किया गया।
रतलाम: अलकापुरी निवासी एवं अहमदाबाद स्थित इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर में कार्यरत हिमांशु शुक्ला, पुत्र श्री चंद्रशेखर शुक्ला, को एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) अवार्ड 2025 – स्पेसक्राफ्ट एंड रिलेटेड टेक्नोलॉजी से सम्मानित किया गया।
इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पूरे देश से स्पेसक्राफ्ट एंड रिलेटेड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हिमांशु शुक्ला का चयन देश के चुनिंदा प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों में हुआ।
हिमांशु ने इसरो में कार्य के दौरान हाई पावर RF एम्प्लीफायर के लिए भारत में पहली बार एडवांस कोटिंग प्रक्रिया विकसित की, जिससे इसकी कार्यक्षमता में सुधार हुआ। उन्होंने वैक्यूम ग्रेड सरफेस कोटिंग तथा 3D प्रिंटेड स्पेसक्राफ्ट स्ट्रक्चर के लिए कंटैमिनेशन-फ्री एनोडाइजिंग प्रक्रिया भी विकसित की, जिससे गगनयान सहित महत्वपूर्ण अंतरिक्ष अभियानों में योगदान मिला।
अहमदाबाद में आयोजित समारोह में इसरो चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन एवं पूर्व इसरो चेयरमैन डॉ. ए.एस. किरण कुमार ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हिमांशु की इस उपलब्धि पर कमलेश पाण्डेय, प्रियंका पाण्डे सहित नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
















