- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
ए0 डी0 आर0 सेंटर रतलाम में ड्रायविंग लाइसेंस हेतु शिविर संपन्न।
11/08/2026 को माननीय म0 प्र0 उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में उल्लास एक अभिनव प्रयोग अंतर्गत श्री जगदीश बिल्लोरे, जिला परिवहन अधिकारी के सहयोग से न्यायाधीशगण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं उनके परिवारजन के ड्रायविंग लाइसेंस बनवाये जाने के लिए प्रातः 10ः30 बजे दोपहर 03ः00 बजे तक शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के शुभांरभ हेतु माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जलित कर पुष्प हार पहनाकर किया गया। तत्पश्चात् उपस्थित समस्त न्यायाधीशगण, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव अधिवक्ता संघ, रतलाम एवं एलएडीसीएस अधिवक्तागण एवं कार्यलयीन स्टॉफ एवं पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा मॉ सरस्वती को पुष्प भेट कर शिविर में भाग लिया गया। शिविर में उपस्थितजन को माननीय प्रधान न्यायाधीश सुश्री आशापुरे द्वारा बताया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना दण्डनीय अपराध है जिससे बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं का लायसेंस बनवाना अनिवार्य है इसलिये आमजन को लाभांवित करने के लिए इस प्रकार के शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम द्वारा समय-समय पर आयोजित किये जाते रहेगें।
उक्त शिविर मंे जिला परिवहन विभाग रतलाम से बाबूजी श्री विजय राणे एवं श्री राकेश जगताप एवं पैरालीगल वालेंटियर श्री अंशुमन सोनी, श्री क्षितिज निमावत द्वारा ऑनलाईन 45 से अधिक लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस बनाये गये।
इस अवसर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री रामजी गुप्ता, विशेष न्यायाधीश श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सपना भारती कतरोलिया, सचिव एवं न्यायाधीश श्री नीरज पवैया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम, जिला रजिस्ट्रार एवं न्यायाधीश श्री अनुपम तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री राकेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष श्री सुनील जैन एवं सचिव श्री चेतन केलवा आदि अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
(पूनम तिवारी) जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय रतलाम (म.प्र.)#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews
















