- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
RTM NEWS TODAY परिवार की ओर से आप सभी सम्मानित पाठकों, दर्शकों और देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं!
स्वतंत्रता दिवस पर विशेष संदेश
15 अगस्त का यह पावन अवसर केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि हमारे अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करने का दिन है। उन्हीं की बदौलत आज हम आज़ाद हवा में सांस ले रहे हैं और एक सशक्त, एकजुट राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।
स्वतंत्रता दिवस हमें अपनी आज़ादी का जश्न मनाने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। RTM NEWS TODAY परिवार सदैव निष्पक्ष, सटीक और भरोसेमंद पत्रकारिता के माध्यम से समाज और देश की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। आपका यही विश्वास और सहयोग हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
"कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह यह तिरंगा,
यह नशा भारत माता के सम्मान का है!"
— जय हिंद, जय भारत !#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews
















