Skip to main content

यात्रियों के लिए राहत: रतलाम मंडल से गुजरने वाली 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, 1 सितंबर से बुकिंग शुरू,8 नव-नियुक्त एल्डरमेन ने ली पद की शपथ, कलेक्टर अजय कटेसरिया ने दिलाई शपथ,बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी व पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश : कलेक्टर श्री कटेसरिया,पश्चिम रेलवे में पहली बार: रतलाम मंडल ने मोबाइल फ्लैश बट वेल्डिंग तकनीक से 3 घंटे के ब्लॉक में पूरा किया ट्रैक रिन्यूअल,‘शिक्षक खुद भी खेलें और बच्चों को भी प्रेरित करें’ : प्राचार्य सुभाष कुमावत,रतलाम की नेत्रम संस्था और बड़नगर के गीता भवन न्यास के साझा प्रयासों से शहर में तीन और नेत्रदान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए।,फरीदाबाद स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य: 31 अगस्त से 15 अक्टूबर तक कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव निरस्त,मृत्यु के बाद भी रोशनी बाँट गए घनश्याम दास कल्याणी एवं प्रो. डॉ. एस.एम. जोशी दो परिवारों ने दुख की घड़ी में लिया मानवता का बड़ा निर्णय, नेत्रदान कर दिया सेवा-संस्कार का संदेश,जय कैला माता समिति के 'आरोग्य प्रकोष्ठ' द्वारा आयोजित एक दिवसीय यातायात जागरूकता कार्यशाला संपन्न,आकांक्षा, संघर्ष और स्वप्न ही कहानी का यथार्थ - प्रो. रतन चौहान

‘शिक्षक खुद भी खेलें और बच्चों को भी प्रेरित करें’ : प्राचार्य सुभाष कुमावत

शिक्षक सांस्कृतिक मंच द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित हुई खेल स्पर्धाएँ; विजेताओं को 5 सितंबर को किया जाएगा सम्मानित
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदकवीर खिलाड़ी तैयार करने के लिए शासकीय प्रयासों के साथ-साथ विद्यालय प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिले। खुशी की बात तब होगी जब बच्चों के साथ-साथ शिक्षक भी मैदान में उतरेंगे, जिससे विद्यार्थियों को सीधी प्रेरणा मिलेगी।

यह विचार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित खेल स्पर्धा के दौरान प्राचार्य सुभाष कुमावत ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि खेल हमारी राष्ट्रीय पहचान हैं और विद्यार्थियों की सफलता में इनकी अहम भूमिका होती है।

31 वर्षों से जारी है खेल प्रोत्साहन की परंपरा
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक मंच के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल में इतनी दक्षता हासिल करनी चाहिए कि सफलता उनके कदम चूमे। चाहे देश का प्रतिनिधित्व करना हो या करियर बनाना, खेल हर क्षेत्र में मददगार हैं। उन्होंने बताया कि मंच पिछले 31 वर्षों से स्वर्गीय कोमल सिंह नाहर की स्मृति में प्रतिवर्ष यह प्रतियोगिता आयोजित कर शिक्षकों व विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर रहा है।

स्पर्धा में 65 विद्यार्थियों और 35 शिक्षकों ने दिखाया उत्साह
स्पर्धा के संयोजक चंद्रशेखर लश्करी ने स्वागत भाषण में बताया कि 100 मीटर दौड़, गोला फेंक और भाला फेंक प्रतियोगिताओं में लगभग 65 विद्यार्थियों और 35 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अतिथियों का स्वागत रघुनाथ खराड़ी, नरेंद्र सिंह राठौड़, श्याम सुंदर भाटी, विजय सिंह भाटी, राकेश जादौन, कमल सिंह राठौड़, दिलीप करमिया, अब्दुल लतीफ खान, अंजुम खान, इंदिरा खराड़ी और सोनू गुर्जर आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन कमल सिंह ने किया तथा आभार रघुनाथ खराड़ी ने माना।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग): प्रवीन कटारा (प्रथम), अरुण वसुनिया व उदय सिंह मुनिया (द्वितीय)।

100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग): राधिका निनामा (प्रथम), राधिका चौहान (द्वितीय), रेखा डामर (तृतीय)।

गोला फेंक (बालक वर्ग): विक्रम वसुनिया (प्रथम), अरुण वसुनिया (द्वितीय), आदित्य डोडियार (तृतीय)।

गोला फेंक (बालिका वर्ग): राधिका निनामा (प्रथम), राधिका चौहान (द्वितीय), रेखा डामर (तृतीय)।

भाला फेंक (शिक्षक - पुरुष वर्ग): कमल सिंह राठौड़ (प्रथम), रघुनाथ खराड़ी (द्वितीय), ऋषि राज चौहान (तृतीय)।

भाला फेंक (शिक्षक - महिला वर्ग): इंदिरा खराड़ी (प्रथम), सोनू गुर्जर (द्वितीय), अंजुम खान (तृतीय)।

सभी विजेता खिलाड़ियों व शिक्षकों को आगामी 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) पर होटल अजंता पैलेस में आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
यात्रियों के लिए राहत: रतलाम मंडल से गुजरने वाली 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, 1 सितंबर से बुकिंग शुरू .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। रतलाम नगर निगम सभागृह में आयोजित एक विशेष समारोह में सोमवार (31 अगस्त) को नव-नियुक्त 8 एल्डरमेन (नाम निर्दिष्ट पार्षदों) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सभी मनोनीत पार्षदों को पद की शपथ ग्रहण कराई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर सख्ती; कम परफॉर्मेंस वाले अफसरों की हर शनिवार होगी विशेष बैठक .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुंबई-दिल्ली अतिव्यस्त मार्ग पर गोधरा-दाहोद खंड में इंजीनियरिंग विभाग की बड़ी उपलब्धि, सुरक्षित व सुचारू रेल परिचालन को मिलेगी गति .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
शिक्षक सांस्कृतिक मंच द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित हुई खेल स्पर्धाएँ; विजेताओं को 5 सितंबर को किया जाएगा सम्मानित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। रतलाम की नेत्रम संस्था और बड़नगर के गीता भवन न्यास के साझा प्रयासों से शहर में तीन और नेत्रदान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। डॉ. जी.एल. ददरवाल द्वारा 1001 नेत्रदान कराने की ऐतिहासिक उपलब्धि के बीच हुए इन तीन नेत्रदानों से अब छह दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी आने की उम्मीद जागी है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मृत्यु के बाद भी रोशनी बाँट गए घनश्याम दास कल्याणी एवं प्रो. डॉ. एस.एम. जोशी दो परिवारों ने दुख की घड़ी में लिया मानवता का बड़ा निर्णय, नेत्रदान कर दिया सेवा-संस्कार का संदेश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित आरोग्य प्रकोष्ठ 'पीएम विश्वकर्मा एडवांस' के तत्वावधान में एक दिवसीय यातायात जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आमजन एवं प्रशिक्षणार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में जनवादी लेखक संघ द्वारा कथाकार आशीष दशोत्तर की चर्चित कहानी 'झुर्रियां' पर पाठ एवं परिचर्चा का आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
राष्ट्रीय खेल दिवस: रतलाम रेल मंडल में ‘खेलेगा इंडिया, जीतेगा भारत’ की गूंज, मंडल रेल प्रबंधक सहित रेलकर्मियों ने दौड़ और वॉलीबॉल में दिखाया उत्साह .