- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
8 नव-नियुक्त एल्डरमेन ने ली पद की शपथ, कलेक्टर अजय कटेसरिया ने दिलाई शपथ
रतलाम। रतलाम नगर निगम सभागृह में आयोजित एक विशेष समारोह में सोमवार (31 अगस्त) को नव-नियुक्त 8 एल्डरमेन (नाम निर्दिष्ट पार्षदों) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सभी मनोनीत पार्षदों को पद की शपथ ग्रहण कराई।
शपथ लेने वाले नए एल्डरमेन में मंगल लोढ़ा, राकेश परमार, श्रीमती पूजा बोहरा, दिनेश मिश्रा (राकेश मिश्रा), हेमंत राहौरी, प्रभु नेका, गोपाल शर्मा और नारायण सांकला शामिल हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत में निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया तथा निगम आयुक्त अनिल भाना ने जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शपथ ग्रहण के उपरांत उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने सभी नव-नियुक्त एल्डरमेन का पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, सोनू यादव, मनोज शर्मा, पवन सोमानी, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, महापौर परिषद के सदस्य, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह का सफल संचालन पार्षद दल सचेतक हितेश कामरेड ने किया, जबकि कार्यक्रम के अंत में नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया ने सभी उपस्थित अतिथियों व नागरिकों का आभार व्यक्त किया। #rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews










