- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
पश्चिम रेलवे में पहली बार: रतलाम मंडल ने मोबाइल फ्लैश बट वेल्डिंग तकनीक से 3 घंटे के ब्लॉक में पूरा किया ट्रैक रिन्यूअल
रतलाम, 31 अगस्त। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने ट्रैक की मजबूती और सुरक्षित रेल यातायात की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंडल ने पश्चिम रेलवे में पहली बार ‘मोबाइल फ्लैश बट वेल्डिंग मशीन’ का उपयोग करते हुए महज 3 घंटे के सीमित ट्रैफिक ब्लॉक (कॉरिडोर) में ट्रैक रिन्यूअल का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया।
मुंबई-दिल्ली जैसे अतिव्यस्त रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही को प्रभावित किए बिना निर्धारित समयावधि में यह कार्य पूरा करना इंजीनियरिंग विभाग के लिए एक बड़ी सफलता है।
कांसुधी-चंचेलाव खंड में हुआ कार्य
यह कार्य गोधरा-दाहोद रेलखंड के कांसुधी-चंचेलाव खंड की डाउन मेन लाइन पर किया गया। इस दौरान पुराने और खराब रेल हिस्सों को हटाकर आधुनिक मोबाइल फ्लैश बट वेल्डिंग तकनीक से नए रेल पैनल जोड़े गए।
3 घंटे के कॉरिडोर में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियाँ:
4 नए रेल पैनल लगाए गए।
8 फ्लैश बट वेल्डिंग, 4 एसईजे वेल्ड और 2 ग्लूट जॉइंट स्थापित किए गए।
22 पुराने व खराब वेल्ड हटाए गए, जिनमें 8 दोषपूर्ण (defective) वेल्ड शामिल थे।
ट्रैक पर भविष्य में होने वाली खराबी से बचाव के लिए 14 एल्युमिनोथर्मिक वेल्ड बनने से रोके गए।
2 वेल्ड का परीक्षण किया गया, जो पूरी तरह संतोषजनक पाए गए।
77 कर्मचारियों की टीम और विभागों का सटीक समन्वय
कम समय में अधिक और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए 32 कर्मचारियों की मोबाइल फ्लैश बट वेल्डिंग टीम तथा 45 कर्मचारियों की ट्रैक रिन्यूअल टीम मैदान में तैनात रही। मंडल इंजीनियर (पश्चिम) के मार्गदर्शन में हुए इस कार्य में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD), संकेत एवं दूरसंचार (S&T) तथा परिचालन (Operating) विभाग के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला।
क्या है मोबाइल फ्लैश बट वेल्डिंग तकनीक?
यह एक अत्याधुनिक तकनीक है, जिससे रेल के जोड़ों (joints) को अत्यधिक मजबूती और उच्च गुणवत्ता के साथ जोड़ा जाता है। जिन रेलमार्गों पर ट्रैफिक दबाव अधिक होता है और ब्लॉक की समयसीमा कम मिलती है, वहाँ यह तकनीक कम समय में अधिक और टिकाऊ रखरखाव कार्य करने में बेहद प्रभावी साबित होती है।
रतलाम मंडल के इस प्रयास से रेल पथ की विश्वसनीयता बढ़ेगी तथा यात्रियों के लि#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnewsए सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित होगी।










