कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' एवं राष्ट्रगान का हुआ सामूहिक गायन
कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' एवं राष्ट्रगान का हुआ सामूहिक गायन
रतलाम (विशेष समाचार):
सप्टेंबर माह के प्रथम कार्य दिवस पर मंगलवार को रतलाम कलेक्टर कार्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण के बीच राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर अजय कटेसरिया, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और कलेक्टर कार्यालय के शासकीय सेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत अनुशासित एवं सम्मानजनक माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई। #rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews











