- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
वरिष्ठ अभिभाषक व समाजसेवी सुनील जैन पंचतत्व में विलीन
रतलाम
अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष, पूर्व जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य व प्रख्यात समाजसेवी सुनील जैन का जवाहर नगर स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके पुत्र पद्मेश जैन, पुत्री पुलकित जैन और तहसीलदार एडवोकेट श्रेयांश जैन ने उन्हें मुखाग्नि दी।
अंतिम संस्कार के पश्चात एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा, न्यायाधीश निर्मल मंडारिया, आर डी ए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, गोविंद काकानी, प्रमोद गुगलिया, निमिष व्यास, जावरा अभिभाषक संघ से वरुण श्रोत्रिय, लायंस क्लब से गोपाल जोशी, दिगंबर जैन समाज से मांगीलाल जैन, मणिलाल जैन, सतीश पुरोहित, संजय गुनावत तथा दिनेश शर्मा शामिल थे। सभी उपस्थित गणमान्य जनों ने सुनील जैन द्वारा समाज और क्षेत्र के लिए दिए गए उल्लेखनीय योगदान का स्मरण किया।
अंतिम यात्रा और संस्कार के दौरान वरिष्ठ अभिभाषक निर्मल कटारिया, सुभाष उपाध्याय, वी. ए. कटकानी, सुनील पारीख, कमलेश पालीवाल, पंकज बिलाला, मीनू माथुर, महेश व्यास, यशवंत यादव, राजेश जोशी, कांतिलाल छाजेड़, संदीप व्यास, दिनेश कुमार, स्नेहा सचदेवा, विक्रम सिंह सिसोदिया, नीरज सुरोलिया एवं प्रशांत व्यास सहित बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
RTM NEWS TODAY परिवार दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।










