- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम में 09 सितंबर को 'युवा संगम' रोजगार मेला, आईटीआई परिसर में मिलेगा नौकरी और अप्रेंटिसशिप का मौका
रतलाम (विशेष संवाददाता): मध्य प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशों के तहत रतलाम में जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। 'युवा संगम' के तहत आयोजित यह मेला 09 सितंबर 2026 को सैलाना रोड, सज्जन मिल के सामने स्थित शासकीय आईटीआई (I.T.I.) परिसर में आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की नामचीन कंपनियों में रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराना है।
पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता:
मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण, 12वीं, स्नातक या आईटीआई (I.T.I.) पास होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
समय और आवश्यक दस्तावेज:
इच्छुक और पात्र युवा 09 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच मेले स्थल पर उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
आवेदकों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य है:
सभी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र
रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन
आधार कार्ड की फोटोकॉपी
समग्र आईडी
बायोडाटा (रिज्यूम)
2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय ने क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार मेले में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews










