- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम मेडिकल कॉलेज में 3 रेडियोग्राफर पदों पर आउटसोर्स भर्ती, सी.टी. स्कैन सेवा जल्द होगी शुरू
रतलाम: शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) रतलाम से संबद्ध अस्पताल में मरीजों को जल्द ही सी.टी. स्कैन सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। मशीन की स्थापना के बाद अब इसके सुचारू व निर्बाध संचालन के लिए 3 रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन/रेडियोग्राफर के पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
रेडियोडायग्नोसिस विभागाध्यक्ष की मांग पर नियमित नियुक्ति होने तक यह व्यवस्था अस्थाई रूप से की जा रही है। चयनित कर्मचारियों का भुगतान महाविद्यालय की स्वशासी निधि (Autonomous Fund) से किया जाएगा, जिसमें प्रति कर्मचारी प्रतिमाह 28,591 रुपये का मानदेय प्रस्तावित है।
पात्रता एवं अनिवार्य शर्तें:
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोग्राफी, रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन या रेडियोग्राफर में डिप्लोमा, डिग्री अथवा सर्टिफिकेट कोर्स।
पंजीयन: मध्यप्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल में वैध एवं जीवित पंजीयन अनिवार्य।
अनुभव: सी.टी. स्कैन मशीन संचालन का पूर्व अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम के प्रशासनिक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।










