Skip to main content

कलेक्टर ने खुद पीकर चखा तालाब का पानी, बोले— "स्वादिष्ट और शीतल, स्वाद हिमालयन वाटर जैसा",श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव,रतलाम मेडिकल कॉलेज में 3 रेडियोग्राफर पदों पर आउटसोर्स भर्ती, सी.टी. स्कैन सेवा जल्द होगी शुरू,कलेक्टर कार्यालय में भौतिक डाक एवं फाइल प्रेषण तत्काल प्रभाव से बंद,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व शुक्रवार को शहरभर में अत्यंत हर्षोल्लास, अपार श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया जा रहा है।,200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने की नई जिंदगी मानव सेवा के लिए युवा सर्जन डॉ. दिगंत पाटनी को ‘स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ सम्मान,रतलाम के छह प्रमुख कवि आज भोपाल दूरदर्शन पर देंगे काव्य प्रस्तुति,चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में यात्री गिरा, रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से बची जान,हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई: RPF ने ट्रेन में छूटा ट्रॉली बैग सुरक्षित परिजन को सौंपा,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हमारे सभी दर्शकगणो एवं पाठकगणों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई

श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। माणक चौक स्थित अति प्राचीन श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर में तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। उत्सव के अंतिम दिन प्रातः 7:00 बजे भगवान गोपाल जी का विशेष अभिषेक किया गया, जिसके पश्चात विधि-विधान से पूजन-हवन एवं महाआरती का आयोजन हुआ।

जन्मोत्सव की महाआरती में परम पूज्य श्री 1008 विशोकानंद भारती जी एवं श्री देवस्वरूपानंद जी महाराज विशेष रूप से सम्मिलित हुए। संतों ने भगवान का पूजन कर श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए। इस अवसर पर श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर न्यास के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, सचिव महेश व्यास, कोषाध्यक्ष मांगीलाल अग्रवाल एवं न्यासीगणों द्वारा पूज्य महाराज श्री का शाल व श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया।

न्यास के मीडिया प्रभारी हेमेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के तहत 2 सितंबर (उपछठ पर्व) पर महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष भजन दर्शन आयोजित किए गए। वहीं 3 सितंबर को गोपाल जी शर्मा की संगीतमय भजन संध्या और 'कौस्तुभ संगीत एवं नृत्य कला संस्थान' द्वारा आकर्षक कृष्ण रासलीला की प्रस्तुतियां दी गईं।

भजन संध्या के दौरान "नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की", "जगन्नाथ जगन्नाथ" और "तू ना संभाले तो कौन संभाले" जैसे सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। पूरा पांडाल श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के अंत में न्यास पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुतियां देने वाले सभी कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में न्यासी किशोर मित्तल, केदार अग्रवाल, रमेश गर्ग, सुरेश अग्रवाल, गोपाल मंत्री, ताराचंद पालीवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, सत्यनारायण पोरवाल, सोनू व्यास, दिनेश मालपानी, माधव काकानी तथा आरडीए उपाध्यक्ष गोविंद काकानी सहित बड़ी संख्या में नगर के धर्मालुजन उपस्थित रहे।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर ने खुद पीकर चखा तालाब का पानी, बोले— "स्वादिष्ट और शीतल, स्वाद हिमालयन वाटर जैसा" शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में 6 KM पैदल चलकर सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण; 859 हेक्टेयर में विकसित हो रहा है सघन वन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मेडिकल कॉलेज में 3 रेडियोग्राफर पदों पर आउटसोर्स भर्ती, सी.टी. स्कैन सेवा जल्द होगी शुरू .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
ई-ऑफिस एवं ई-मेल के माध्यम से ही किये जाएंगे सभी प्रकरण प्र‍ेषित: कलेक्‍टर श्री कटेसरिया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व शुक्रवार को शहरभर में अत्यंत हर्षोल्लास, अपार श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। जन्मजात गंभीर श्रवण बाधिता से पीड़ित बच्चों के जीवन में सुनने और बोलने की नई उम्मीद जगाने वाले युवा कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जन एवं ईएन टी सर्जन डॉ. दिगंत पाटनी को उनकी उल्लेखनीय चिकित्सा सेवा एवं मानव सेवा के लिए ‘स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ का रिकॉर्ड सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. दिगंत पाटनी की स्कूली शिक्षा रतलाम में हुई है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हमारे सभी दर्शकगणो एवं पाठकगणों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सृजन महाविधयालय में नवागत विद्यार्थियों को महामंडलेश्वर स्वामी श्री विशोकानंद भारती महाराज का आशीष .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
साहित्यकार कैलाश व्यास और वरिष्ठ पत्रकार राकेश पोरवाल ने श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं गीता के दार्शनिक महत्व पर प्रकाश डाला। .