Skip to main content

श्रीमाली ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा सामूहिक हरतालिका तीज उद्यापन संपन्न, बड़ी संख्या में उमड़े समाजजन,गणेश उत्सव: अपर कलेक्टर ने शहर में भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा के लिए बनेंगी 12 अस्थाई पुलिस चौकियां,त्याग से ही शांति और सुख की प्राप्ति : स्वामी विशोकानंद जी भारती,गणेश चतुर्थी पर नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में 11 हजार लड्डुओं का भोग महाआरती में उमड़े श्रद्धालु,विक्रम अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ ऑल इंडिया चयन समिति में मनोनीत, रतलाम में हर्ष की लहर,भाजपा जिला कार्यालय में मंगलमूर्ति भगवान गणेश की घट स्थापना,देहदान से दधीचि की परंपरा को जीवंत कर गए 88 वर्षीय शरद चंद्र कानडे, रतलाम मेडिकल कॉलेज को सौंपी गई देह,नगर निगम चिन्ताहरण गणेश मंदिर में हुई गणपति स्थापना,जलेसं की गोष्ठी में 97 वर्षीय शायर ने दी अपनी प्रस्तुति,रतलाम नगर की पीएण्डटी कालोनी लक्ष्मणपूरा निवासी डॉ चंद्रा वर्मा को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया

गणेश चतुर्थी पर नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में 11 हजार लड्डुओं का भोग महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

पेलेस रोड स्थित प्रसिद्ध श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व अपार धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे विधि-विधानपूर्वक भगवान श्री गणपति जी की प्रतिमा स्थापित की गई। स्थापना के पश्चात गजानन को 11 हजार मोदक (लड्डुओं) का भव्य भोग लगाया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण हुआ।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। पेलेस रोड स्थित प्रसिद्ध श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व अपार धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे विधि-विधानपूर्वक भगवान श्री गणपति जी की प्रतिमा स्थापित की गई। स्थापना के पश्चात गजानन को 11 हजार मोदक (लड्डुओं) का भव्य भोग लगाया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण हुआ।

महाआरती में शामिल हुए कई गणमान्य नागरिक

रात्रि 8 बजे आयोजित भव्य महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस अवसर पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा (एडवोकेट), डॉ. ईश्वर बोराना (एडवोकेट), अखिलेश श्रौत्रिय (एडवोकेट) तथा समाजसेवी शिम्पी छाबड़ा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गुंजायमान रहा।

गणेशोत्सव का ऐतिहासिक व राष्ट्रीय महत्व

समारोह को संबोधित करते हुए एडवोकेट राकेश शर्मा ने भगवान गणेश के पौराणिक स्वरूप और प्रथम पूज्य देव के रूप में उनके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के विदिशा स्थित उदयगिरि गुफाओं और अफगानिस्तान के गार्देज में मिली प्राचीन प्रतिमाएं गणेश उपासना की प्राचीनता का प्रमाण हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि 17वीं शताब्दी में छत्रपति शिवाजी महाराज और माता जीजाबाई ने पुणे में कस्बा गणेश की स्थापना कर इस परंपरा को बल दिया। बाद में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने सार्वजनिक गणेशोत्सव की शुरुआत कर इसे सामाजिक एकजुटता, छुआछूत निवारण और ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन के जन-जागरण का प्रमुख माध्यम बनाया।

इस आयोजन में सचिन सिंह देवड़ा, अमित देवड़ा, रत्ना पाल, मुकेश व्यास, मुकेश त्रिवेदी, मनीष सोलंकी, हिम्मत मेहता, भुवनेश सिंह राठौर, शुभ दशोत्तर, रमेश ठाकुर, संजय पेमाल, रवि रानीवाल सहित बड़ी संख्या में गणेश भक्त उपस्थित रहे।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रबंधकारिणी समिति, रतलाम के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा समाज की महिलाओं का सामूहिक हरतालिका तीज उद्यापन श्रद्धा एवं धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
झांकी स्थलों का किया निरीक्षण अधिकारियों की टीम ने शहर के उन सभी प्रमुख स्थलों का दौरा किया, जहां गणेश उत्सव के दौरान पारंपरिक झांकियां स्थापित की जाती हैं। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के संबंध में मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पेलेस रोड स्थित प्रसिद्ध श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व अपार धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे विधि-विधानपूर्वक भगवान श्री गणपति जी की प्रतिमा स्थापित की गई। स्थापना के पश्चात गजानन को 11 हजार मोदक (लड्डुओं) का भव्य भोग लगाया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय, पैलेस रोड रतलाम पर सोमवार को मंगलमूर्ति एवं विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान पूर्वक घट स्थापना की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गणेश चतुर्थी पर परिजनों की सहमति से पूर्ण हुई अंतिम इच्छा प्रशासन ने निवास स्थान पर दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर' .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। नगर निगम परिसर स्थित प्रसिद्ध श्री चिन्ताहरण गणपति मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ स्थापित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नगर की पीएण्डटी कालोनी लक्ष्मणपूरा निवासी डॉ चंद्रा वर्मा को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया श्रावणी उपाकर्म एवं रक्षाबंधन पर्व .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
इप्का फाउंडेशन ने CSR के तहत जिला चिकित्सालय को सौंपे 26 चिकित्सीय उपकरण .

श्रीमाली ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा सामूहिक हरतालिका तीज उद्यापन संपन्न, बड़ी संख्या में उमड़े समाजजन,गणेश उत्सव: अपर कलेक्टर ने शहर में भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा के लिए बनेंगी 12 अस्थाई पुलिस चौकियां,त्याग से ही शांति और सुख की प्राप्ति : स्वामी विशोकानंद जी भारती,गणेश चतुर्थी पर नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में 11 हजार लड्डुओं का भोग महाआरती में उमड़े श्रद्धालु,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"