Skip to main content

विक्रम अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ ऑल इंडिया चयन समिति में मनोनीत, रतलाम में हर्ष की लहर,भाजपा जिला कार्यालय में मंगलमूर्ति भगवान गणेश की घट स्थापना,देहदान से दधीचि की परंपरा को जीवंत कर गए 88 वर्षीय शरद चंद्र कानडे, रतलाम मेडिकल कॉलेज को सौंपी गई देह,नगर निगम चिन्ताहरण गणेश मंदिर में हुई गणपति स्थापना,जलेसं की गोष्ठी में 97 वर्षीय शायर ने दी अपनी प्रस्तुति,रतलाम नगर की पीएण्डटी कालोनी लक्ष्मणपूरा निवासी डॉ चंद्रा वर्मा को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया श्रावणी उपाकर्म एवं रक्षाबंधन पर्व,इप्का फाउंडेशन ने CSR के तहत जिला चिकित्सालय को सौंपे 26 चिकित्सीय उपकरण,गणेश चतुर्थी पर ग्यारह हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा,12/09/2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया

जलेसं की गोष्ठी में 97 वर्षीय शायर ने दी अपनी प्रस्तुति

प्रयोगशीलता साहित्य को समृद्ध करती है- प्रो. चौहान
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। साहित्य की किसी भी विधा में प्रयोग उसे समृद्ध करते हैं । यही प्रयोगशीलता किसी भी विधा की लोकप्रियता का आधार बनती है। शायरी में इन दिनों जो प्रयोग किया जा रहे हैं , वे हमें आशान्वित करते हैं कि नई पीढ़ी इस विधा से और अधिक प्रभावित और प्रेरित होगी। साहित्य की हर विधा का लक्ष्य इंसानियत की स्थापना ही है। हम अपनी रचनाओं के ज़रिए इंसानियत और मनुष्यता का संदेश फैलाएंगे तो समाज के समक्ष सकारात्मक वातावरण बनेगा।
उक्त विचार जनवादी लेखक संघ उर्दू विंग द्वारा आयोजित तीसरी तरही नशिस्त में वरिष्ठ कवि एवं ग़ालिब के शेरों का अंग्रेज़ी में अनुवाद करने वाले अनुवादक प्रो. रतन चौहान ने व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि साहित्य लोगों के बीच प्रेम का प्रसार करता है। यहां नफ़रत की कोई जगह नहीं होती। यहां मनुष्य के जीवन को सार्थक स्वरूप प्रदान करने की चिंता होती है। ऐसा साहित्य जनमानस को प्रभावित करता है।
गोष्ठी अध्यक्षता करते हुए 97 वर्षीय शायर मिर्ज़ा मक़सूद बेग ने रतलाम की गंगा-जमुनी तहज़ीब और साहित्य परंपरा को अनुपम बताया। उन्होंने अपनी रचना पढ़ते हुए कहा-

कैसे गुज़ारें ज़िन्दगी पढ़कर तो देखिए,
सबकुछ लिखा हुआ है ये गीता के सार में।

जनवादी लेखक संघ युसूफ़ जावेदी ने कहा कि साहित्य हमें सलीका सिखाता है । हमारे अनुभवी और बुजुर्ग साहित्यकार हमें लिखने से पहले सुनने के लिए प्रेरित करते हैं । विद्वानों को सुनना भी साहित्य के क़रीब जाना है।

इन्होंने पढ़ी रचनाएं

गोष्ठी में तरही मिसरे ' फूलों से ज़ख़्म खाए हैं हमने बहार में ' पर प्रभावी ग़ज़लें पढ़ी गईं। वरिष्ठ शायर मिर्ज़ा मक़सूद बेग, प्रो.रतन चौहान, यूसुफ़ जावेदी, सिद्दीक़ रतलामी, ओमप्रकाश मिश्र, अब्दुल सलाम खोखर, डॉ.एन.के. शाह, डॉ. गीता दुबे, प्रतिभा पांडे, हरिशंकर भटनागर, पूजा चोपड़ा, विनोद झालानी, श्याम सुंदर भाटी, डॉ. फ़रीद शेख, अमीरूद्दीन अमीर, शादाब रतलामी, मांगीलाल नगावत, डॉ .वसीम वाहिद, डॉ. तौफीक़, मुकेश सोनी, लक्ष्मण पाठक, बृजेश कुमार गौड़, यू.एल. जायसवाल , दिलीप जोशी, जी.एस.खींची, एस.के.मिश्रा, आशीष दशोत्तर सहित सुधिजन ने दिए गए मिसरे पर अपनी बात कही। संचालन सिद्दीक़ रतलामी ने किया आभार आशीष दशोत्तर ने व्यक्त किया किया। अंत में जलेसं सचिव रणजीत सिंह राठौर की माताजी के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अगली नशिस्त 18 अक्टूबर को

जनवादी लेखक संघ उर्दू विंग द्वारा आयोजित तरही नशिस्त की चौथी कड़ी 18 अक्टूबर को होगी,जिसमें तरही मिसरे ' आंसू हमारी आंख का गौहरनुमा बने ' पर ग़ज़लें पढ़ी जाएंगी। जलेसं ने सुधिजनों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सौंपी सब-जूनियर भारतीय टीम चयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप और खेलप्रेमियों ने जताई प्रसन्नता, दी बधाई .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय, पैलेस रोड रतलाम पर सोमवार को मंगलमूर्ति एवं विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान पूर्वक घट स्थापना की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गणेश चतुर्थी पर परिजनों की सहमति से पूर्ण हुई अंतिम इच्छा प्रशासन ने निवास स्थान पर दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर' .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। नगर निगम परिसर स्थित प्रसिद्ध श्री चिन्ताहरण गणपति मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ स्थापित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नगर की पीएण्डटी कालोनी लक्ष्मणपूरा निवासी डॉ चंद्रा वर्मा को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया श्रावणी उपाकर्म एवं रक्षाबंधन पर्व .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
इप्का फाउंडेशन ने CSR के तहत जिला चिकित्सालय को सौंपे 26 चिकित्सीय उपकरण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। 14 सितम्बर 26 सोमवार से प्रारंभ हो रहे बारह दिवसीय गणेश उत्सव को श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर ट्रस्ट समिति पेलेस रोड द्वारा भव्य और विराट रूप से आयोजित किया जाएगा, .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 12/09/2026 (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत का आयोजन ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय रतलाम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे द्वारा मॉ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। .

विक्रम अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ ऑल इंडिया चयन समिति में मनोनीत, रतलाम में हर्ष की लहर,भाजपा जिला कार्यालय में मंगलमूर्ति भगवान गणेश की घट स्थापना,देहदान से दधीचि की परंपरा को जीवंत कर गए 88 वर्षीय शरद चंद्र कानडे, रतलाम मेडिकल कॉलेज को सौंपी गई देह,नगर निगम चिन्ताहरण गणेश मंदिर में हुई गणपति स्थापना,जलेसं की गोष्ठी में 97 वर्षीय शायर ने दी अपनी प्रस्तुति,रतलाम नगर की पीएण्डटी कालोनी लक्ष्मणपूरा निवासी डॉ चंद्रा वर्मा को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव